Dasha Mata Aarti Lyrics: 13 मार्च, शुक्रवार को दशा माता व्रत-पूजा की जाएगी। पूजा के बाद दशा माता की आरती भी जरूर की जाती है। दशा माता की आरती के बाद ही ये पूजा संपूर्ण होती है। दशा माता व्रत के बाद सभी की आरती जरूर करनी चाहिए।
Dasha Mata Aarti Lyrics In Hindi: हिंदू धर्म में किसी भी देवी-देवता की पूजा के बाद आरती जरूर की जाती है। बिना आरती के पूजा संपूर्ण नहीं मानी जाती। हर साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर दशा माता की पूजा करने की परंपरा है। इस व्रत से जुड़ी कईं मान्यताएं भी हैं। इस बार ये व्रत 13 मार्च, शुक्रवार को किया जाएगा। इस दिन दशा माता की पूजा के बाद आरती भी की जाती है। बिना आरती के ये पूजा अधूरी मानी जाती है। आगे जानिए कैसे करें दशा माता की आरती और लिरिक्स हिंदी में…
ये भी पढ़ें-
Dasha Mata Vrat Katha: राजा नल को कैसे मिला अपना खोया राज्य? पढ़ें दशा माता व्रत की ये कथा
कैसे करें दशा माता की आरती?
दशा माता की पूजा करने के बाद शुद्ध घी के दीपक से आरती करें। सबसे पहले दशा माता के चित्र के चरणों से 4 बार आरती घुमाएं, इसके बाद 2 बार नाभि से, 1 बार चेहरे पर से और 7 बार पूरे शरीर से। इस तरह 14 बार आरती की थाली घूमानी चाहिए। शास्त्रों में आरती की यही विधि बताई गई है।
ये भी पढ़ें-
Chaitra Navratri 2026 Date: कब से शुरू है चैत्र नवरात्र? जानिए घटस्थापना मुहूर्त, तिथि-विधि और मां दुर्गा का वाहन
ये है दशा माता की आरती (Dasha Mata Aarti)
आरती श्री दशा माता की ।
जय सत-चित्त आनंद दाता की।
भय भंजनि अरु दशा सुधारिणी ।
पाप -ताप-कलि कलुष विदारणी।
शुभ्र लोक में सदा विहारणी ।
जय पालिनी दिन जनन की ।
आरती श्री दशा माता की ।
अखिल विश्व- आनंद विधायिनी ।
मंगलमयी सुमंगल दायिनी ।
जय पावन प्रेम प्रदायिनी ।
अमिय-राग-रस रंगरली की ।
आरती श्री दशा माता की ।
नित्यानंद भयो आह्लादिनी ।
आनंद घन आनंद प्रसाधिनी।
रसमयि रसमय मन- उन्मादिनी ।
सरस कमलिनी विष्णुआली की ।
आरती श्री दशा माता की ।
दशा माता व्रत का महत्व
दशा माता व्रत का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। ये व्रत जो भी लोग करते हैं उनके जीवन में सभी तरह के सुख मिलते हैं। अगर किसी व्यक्ति को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हो और वह ये व्रत करे तो निश्चित रूप से उसे इसका शुभ फल मिलता है। वैसे तो ये व्रत महिला प्रधान है लेकिन पुरुष भी ये व्रत कर सकते हैं। इस व्रत में एक समय फलाहार कर सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
