Kal Ka Rashifal: राक्षस योग बिगाड़ेंगे 3 राशियों की किस्मत, न करें रिस्क वाला काम, पढ़ें 24 जुलाई 2026 का राशिफल

Published : Jul 23, 2026, 03:32 PM IST

Kal Ka Rashifal In Hindi: 24 जुलाई, शुक्रवार को बुध की चाल में परिवर्तन होगा जिसका असर सभी राशियों पर होगा। 5 शुभ-अशुभ योग भी इस दिन बनेंगे।

PREV
113
24 जुलाई 2026 का राशिफल

24 July 2026 Ka Rashifal: 24 जुलाई 2026 शुक्रवार को बुध ग्रह की चाल में परिवर्तन होगा। ये ग्रह मिथुन राशि में वक्री से मार्गी हो जाएगा। साथ ही इस दिन शुक्ल, ब्रह्म, चर और सर्वार्थसिद्ध नाम के 4 शुभ और राक्षस नाम का एक अशुभ योग भी बनेगा। इन सभी योगों का असर 12 राशि के लोगों पर दिखाई देगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

213
मेष राशिफल 24 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज काम बनते-बनते अटक सकते हैं और आमदनी में भी कमी आ सकती है। दोस्तों से अपनी हर बात शेयर करने से बचें। किसी कड़वे अनुभव से गुजरना पड़ सकता है। अहंकार को रिश्तों के बीच न आने दें, वरना तनाव बढ़ सकता है। नकारात्मक सोच से खुद को दूर रखें।

313
वृषभ राशिफल 24 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज आपके फैसलों की तारीफ होगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर के लिए खरीदारी करने का मौका मिलेगा। शादी में आ रही रुकावट दूर हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में सफलता मिलने के योग हैं। प्रेमी या पार्टनर के साथ बाहर घूमने या डेट पर जाने का प्लान बन सकता है।

ये भी पढ़ें-
Grahan August 2026: ‘सूतक काल लगेगा या नहीं?’ अगस्त में होने वाले ग्रहण पर बड़ा अपडेट

413
मिथुन राशिफल 24 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

कारोबार में आज अपनी सोच के हिसाब से काम करेंगे और इसका फायदा भी मिल सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर मन में चिंता रहेगी। किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हटने का मन कर सकता है। लो ब्लड प्रेशर की समस्या को नजरअंदाज न करें।


ये भी पढ़ें-
Budh Margi 2026: 24 जुलाई से 4 राशियों पर आएगा संकट, न लें बड़े फैसले-बढ़ेगा खर्च और होंगे विवाद

513
कर्क राशिफल 24 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आज परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को लोगों का अच्छा समर्थन मिल सकता है। काम करने के तरीके में कुछ बदलाव करने का विचार आएगा। बिजनेस पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें।

613
सिंह राशिफल 24 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)

घर-परिवार में तनाव का माहौल बन सकता है, इसलिए बेवजह की बातों को बढ़ाने से बचें। अनजान लोगों पर जल्दी भरोसा न करें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में परेशानी आ सकती है। अपनी जीवनशैली में सुधार करने की जरूरत है। छोटी-सी लापरवाही रिश्तों में दूरी बढ़ा सकती है।

713
कन्या राशिफल 24 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

किसी बड़ी योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा जरूर मिलेगी, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज हर स्थिति में सकारात्मक सोच बनाए रखें।

813
तुला राशिफल 24 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)

पढ़ाई और शिक्षा से जुड़े कामों में आपका मन लगेगा। करियर को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। दोस्तों से किसी बात पर कहासुनी होने की आशंका है। किसी को पैसा उधार देने से बचें, वरना पैसा फंस सकता है। किसी की बात पूरी तरह समझे बिना अपनी राय न दें। सेहत में सुधार महसूस होगा।

913
वृश्चिक राशिफल 24 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज करियर में आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिलेगा और कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन दिन कुल मिलाकर आराम से बीतेगा। परिवार के पुराने विवाद को सुलझाने का मौका मिलेगा। दूसरों के कहने पर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।

1013
धनु राशिफल 24 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों से मनमुटाव होने की आशंका है। शुभचिंतकों की सलाह आपके काम आएगी। दिल के मरीज सेहत का खास ध्यान रखें।

1113
मकर राशिफल 24 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)

घर में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा और रिश्तेदारों से मदद मिलने से मन खुश होगा। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। उच्च शिक्षा ले रहे छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। बच्चों से प्यार से बात करें। आपकी आमदनी बढ़ सकती है, लेकिन विवादों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा।

1213
कुंभ राशिफल 24 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

लंबे समय से रुके काम पूरे होने से मन खुश रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। कुछ नया करने का विचार आएगा और उसे पूरा करने की कोशिश भी करेंगे। आपकी काम संभालने की क्षमता की लोग तारीफ करेंगे।

1313
मीन राशिफल 24 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)

जीवनसाथी आपका पूरा ध्यान रखेगा और मन में खुशी बनी रहेगी। किसी रिश्तेदार के घर जाने का मौका मिल सकता है। धार्मिक स्थल या संतों के दर्शन का योग बन रहा है। काम से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी। अपनी बात मनवाने के लिए किसी पर दबाव डालने से बचें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories