Ketu Gochar 2026: केतु का नक्षत्र परिवर्तन बढ़ाएगा मुश्किलें, 5 राशियों के लिए खतरे का संकेत

Published : Jul 23, 2026, 02:27 PM IST

Ketu Transit 2026: केतु नवग्रहों में से एक है। ये ग्रह 18 महीने में एक बार राशि बदलता है। केतु को मोक्ष का कारक ग्रह भी कहा जाता है। ये ग्रह जब भी राशि बदलता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर होता है।

PREV
16
कब नक्षत्र बदलेगा केतु?

Ketu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में केतु को रहस्यमयी और क्रूर ग्रह बताया गया है। वर्तमान में केतु सिंह राशि में स्थित है। 2 अगस्त 2026 को केतु सिंह राशि के मघा नक्षत्र के तृतीय चरण में प्रवेश करेंगे। केतु के मघा नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इनके सामने पैसों का नुकसान, दुर्घटना के योग आदि समस्याएं आ सकती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां…

26
मेष वालों का बढ़ेगा तनाव

केतु का नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के लोगों के लिए मानसिक तनाव का कारण बन सकती है। साथ ही इन्हें निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। वर्क प्लेस पर किसी से विवाद संभव है। इन्हें इस समय इन्वेस्टमेंट करने से बचना चाहिए नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है।

36
कर्क वालों को होगी धन हानि

इस राशि के लोगों को केतु के नक्षत्र परिवर्तन के चलते धन हानि हो सकती है साथ ही बैंक बैलेंस में भी अचानक गिरावट आने की आशंका है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बनेगी। संतान के कारण समाज में मान हनि संभव है। इन्हें ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे।


ये भी पढ़ें-
Grahan August 2026: ‘सूतक काल लगेगा या नहीं?’ अगस्त में होने वाले ग्रहण पर बड़ा अपडेट

46
तुला वाले फंसेंगे कानूनी मामलो में

इस राशि के लोग कानूनी मामलों से जितना हो सके दूर रहें नहीं तो कोर्ट-कचहरी के चक्कर में उलझ सकते हैं। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं जिसका असर सीधा लव लाइफ पर होगा। मेहनत करने के बाद भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल सकेगा। सेहत भी ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें-
Budh Margi 2026: 24 जुलाई से 4 राशियों पर आएगा संकट, न लें बड़े फैसले-बढ़ेगा खर्च और होंगे विवाद

56
वृश्चिक वाले रहें सावधान

इस राशि के लोग विरोधियों से सावधान रहें। इनके खिलाफ कोई साजिश हो सकती है। पैसों का लेन-देन करते समय भी चौकन्ना रहने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही आपका नुकसान करवा सकती है। मानसिक थकान महसूस हो सकती है। नया काम शुरू करने से बचें।

66
कुंभ वालों की बिगड़ सकती है सेहत

इस राशि के लोगों की अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है। पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। पारिवारिक रिश्तों में तनाव बढ़ने की आशंका है। नौकरी में अधिकारी आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं। योजनाएं पूरी होने में अभी और समय लगेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories