Aaj Ka Rashifal 23 July 2026: मंगल की राशि में चंद्रमा की एंट्री, 4 राशि वाले रहें सावधान-आ सकती है बड़ी मुसीबत

Published : Jul 23, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 23 जुलाई, गुरुवार को आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन रहेगा। इस दिन चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा, जिसका असर सभी लोगों पर होगा।

PREV
113
23 जुलाई 2026 का राशिफल

23 July 2026 Ka Rashifal: 23 जुलाई 2026 गुरुवार को आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि रहेगी। इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा करने का विधान है। गुरुवार को शुभ, शुक्ल, वर्धमान और आनंद नाम के 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे। वहीं चंद्रमा तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

213
मेष राशिफल 23 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

कामकाज के क्षेत्र में आपको नए मौके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। परिवार को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।

313
वृषभ राशिफल 23 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। मार्केटिंग से जुड़े कामों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। फिलहाल कोई नया काम शुरू करने की योजना टालना बेहतर रहेगा। गुस्से में आकर किसी से बहस करने से बचें। सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें।


ये भी पढ़ें-
Budh Margi 2026: 24 जुलाई से 4 राशियों पर आएगा संकट, न लें बड़े फैसले-बढ़ेगा खर्च और होंगे विवाद

413
मिथुन राशिफल 23 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आज आपका मन घर के कामों में लगेगा। दोस्तों के साथ पार्टी करने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे। बड़ों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कारोबार में कोई बड़ा सौदा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें-
Shani Vakri 2026: 138 दिन शनि चलेगा उल्टी चाल, 4 राशियों को मिलेगा पैसा, प्रमोशन और प्रॉपर्टी

513
कर्क राशिफल 23 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)

कुछ लोग आपकी बातों या विचारों का विरोध कर सकते हैं। अधिकारियों को आपसे ज्यादा काम की उम्मीद रहेगी। जीवनसाथी के साथ बहस करने से बचें। पुरानी बचत से आज आपको फायदा मिल सकता है। दुश्मनों से सावधान रहें। थोड़ी घबराहट और थकान महसूस हो सकती है।

613
सिंह राशिफल 23 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आज आपका मन नए कामों में लगेगा। प्रेम विवाह को लेकर जल्दबाजी न करें। पुरानी चली आ रही किसी समस्या की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। अपने व्यवहार में संयम और सकारात्मकता बनाए रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई को लेकर थोड़ी उलझन हो सकती है।

713
कन्या राशिफल 23 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

आप परिवार के रिश्तों को काफी महत्व देंगे। मां की सेहत को लेकर लापरवाही न करें। योग और व्यायाम करने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहेंगे। आज फर्जी या अनजान फोन कॉल से सावधान रहें। किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है।

813
तुला राशिफल 23 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)

कामकाज में आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। नए कारोबार में पैसा लगाने का विचार बन सकता है। इस मामले में दोस्तों की सलाह आपके काम आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े पद का प्रस्ताव मिल सकता है। आप अपने प्रेमी या प्रेमिका से दिल की बात कह सकते हैं।

913
वृश्चिक राशिफल 23 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। दिखावे के चक्कर में आपका खर्च अचानक बढ़ सकता है। अपने करीबियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। लोगों की मदद जरूर करें, लेकिन उनसे ज्यादा उम्मीदें न लगाएं। निर्माण से जुड़े कामों में थोड़ी देरी हो सकती है।

1013
धनु राशिफल 23 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज आप कामकाज में बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। इंटरव्यू में शामिल होने जा रहे हैं, तो सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। आपके काम की ऑफिस में काफी चर्चा हो सकती है। कारोबार के लिए नए निवेशक तलाश रहे हैं, तो आज अच्छी खबर मिल सकती है।

1113
मकर राशिफल 23 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)

कंधे का दर्द बढ़ सकता है, इसलिए भारी सामान उठाने से बचें। आज आपका मूड थोड़ा उदास रह सकता है। जीवनसाथी पर बेवजह शक न करें। प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें। करीबी लोगों से भी सोच-समझकर ही बात करें।

1213
कुंभ राशिफल 23 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

आज आप खुद को काफी सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। शेयर बाजार से फायदा मिलने की संभावना है। आमदनी बनी रहेगी और भविष्य को लेकर नई उम्मीदें जागेंगी। बीमार लोगों की सेहत में सुधार हो सकता है। लंबे समय से अटकी कोई डील आज फाइनल हो सकती है।

1313
मीन राशिफल 23 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)

कार्यक्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। कारोबार में अपनी काम करने की शैली पर ध्यान देना जरूरी होगा। सहकर्मियों पर गुस्सा आ सकता है, लेकिन बहस से बचें। जिन लोगों से आपकी सोच नहीं मिलती, उनसे विवाद न करें। खर्चों को कम करने की कोशिश करेंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories