22 July 2026 Ka Rashifal: 22 जुलाई 2026 बुधवार को का दिन बहुत ही खास रहेगा क्योंकि इस दिन कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिनमें से साध्य, शुभ, धूम्र और प्रजापति नाम के 4 योग प्रमुख हैं। इसके अलावा इस दिन गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि होने से देवी महागौरी की पूजा की जाएगी। ग्रहों की स्थिति में इस दिन कोई परिवर्तन नहीं होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
213
मेष राशिफल 22 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और दोस्तों के साथ किसी खास मुद्दे पर बातचीत करके अच्छा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे और पुरानी परेशानियां दूर हो सकती हैं। आज आप अपने काम करने के तरीके में बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं।
313
वृषभ राशिफल 22 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
रचनात्मक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी और मनपसंद काम मिलने से खुशी होगी। छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। ऑफिस में अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। लगातार मेहनत के बाद आज कुछ समय आराम करने का मन भी बना सकते हैं।
मिथुन राशिफल 22 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
दूसरों से बहुत ज्यादा उम्मीद करने से बचें। आज अधूरे काम पूरे करने का अच्छा मौका मिलेगा, लेकिन काम में लापरवाही करने पर अधिकारी नाराज हो सकते हैं। मन में किसी अनजाने डर के कारण तनाव हो सकता है। पेट में जलन की समस्या भी परेशान कर सकती है।
छात्रों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपके व्यक्तित्व में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं और अपने शौक पूरे करने पर ध्यान देंगे। प्रेमी या पार्टनर पर भरोसा बनाए रखें। पीठ में दर्द या अकड़न के साथ पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
613
सिंह राशिफल 22 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
कारोबार के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता की तारीफ होगी और कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। भाई-बहनों के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। आध्यात्मिक कामों में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है।
713
कन्या राशिफल 22 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
घर की मरम्मत या सजावट पर धन खर्च हो सकता है। करियर में ऊंचा पद मिलने के योग बन रहे हैं और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। किसी गंभीर मुद्दे पर अपनी राय देने से पहले अच्छी तरह सोचें। किसी जरूरी काम को पूरा करने का दबाव रहेगा।
813
तुला राशिफल 22 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
नवविवाहित लोग घूमने की योजना बना सकते हैं। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबारियों की कमाई में वृद्धि हो सकती है। किसी जरूरी मामले को लेकर थोड़ी उलझन रहेगी, लेकिन आप उसका हल निकालने में सफल होंगे।
913
वृश्चिक राशिफल 22 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
परिवार का सहयोग आपके साथ रहेगा, लेकिन दिखावे के चक्कर में जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करने से बचें। बजट का ध्यान रखना जरूरी होगा। बुरे सपनों के कारण मन परेशान हो सकता है, इसलिए रात में सोने से पहले मन शांत रखें। अपनी बात बहुत सीधे तरीके से कहने से बचें।
1013
धनु राशिफल 22 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
सोचे हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और संतान की तरक्की से आपका सम्मान बढ़ेगा। आज आप अनुशासन को काफी महत्व देंगे। प्रेमी या पार्टनर से अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्यार और समझ बनाए रखना जरूरी होगा।
1113
मकर राशिफल 22 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
सकारात्मक सोच के कारण आपके काम समय पर पूरे होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। पूरा दिन तरोताजा महसूस करेंगे और पिता की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
1213
कुंभ राशिफल 22 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
रिश्तेदारों की कोई बात आपको दुखी कर सकती है। विदेश यात्रा के दौरान परेशानियां आने की आशंका है। कानूनी मामलों में उलझन बढ़ सकती है, इसलिए सावधान रहें। बिना जांचे-परखे किसी से दोस्ती न करें और बड़े अधिकारियों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।
1313
मीन राशिफल 22 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
करीबी लोगों का व्यवहार आपको दुखी कर सकता है, इसलिए मन को शांत रखने की कोशिश करें। सहकर्मियों के साथ अपने रिश्ते खराब न होने दें। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.