21 July 2026 Ka Rashifal: 21 जुलाई 2026 मंगलवार को आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि की सप्तमी तिथि रहेगी। इस दिन देवी कालरात्रि की पूजा करने का विधान है। मंगलवार को सिद्ध, साध्य, ध्वांक्ष और ध्वजा नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। चंद्रमा कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
213
मेष राशिफल 21 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपका दिन बातचीत और विचार-विमर्श में बीतेगा। बिना पूरी जानकारी के किसी भी विषय पर अपनी राय न दें। कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। पैसों की कमी के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। तनाव लेने से बचें।
313
वृषभ राशिफल 21 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नया काम शुरू करने के लिए समय ठीक है। कारोबार में अचानक धन लाभ हो सकता है। कोई जरूरी समझौता भी हो सकता है। आप अपने फैसलों और सिद्धांतों पर टिके रहेंगे। बच्चों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखें।
मिथुन राशिफल 21 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
आज आप किसी काम में लापरवाही कर सकते हैं। खुद को दूसरों से बेहतर समझने की वजह से विवाद हो सकता है। ऑफिस में कुछ लोग आपके साथ ठीक से व्यवहार नहीं करेंगे। बच्चों की जिद को नजरअंदाज न करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
आज आपका मन मनोरंजन में ज्यादा लगेगा। खेलों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। कुछ काम बिगड़ने से आपको गुस्सा आ सकता है। कमीशन वाले कामों में ज्यादा फायदा नहीं मिलेगा। प्रेमी या पार्टनर की कोई बात आपको बुरी लग सकती है।
613
सिंह राशिफल 21 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आज आपको भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। अचानक धन का नुकसान होने की आशंका है। जमीन या संपत्ति खरीदने का विचार बन सकता है। काम करने के तरीके में बदलाव करेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों से किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं।
713
कन्या राशिफल 21 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज आप काफी खुश रहेंगे। कारोबार में अच्छा पैसा मिलने के योग हैं। तकनीक से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। कोई खास या मनपसंद चीज आपको मिल सकती है। बॉस आपके प्रमोशन को लेकर कोई अच्छा फैसला ले सकते हैं। लव लाइफ ठीक रहेगी।
813
तुला राशिफल 21 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आज आपको कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों की बातों का लोगों पर अच्छा असर पड़ेगा। आपके मन में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दोस्तों पर पैसा खर्च हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में पैसों की परेशानी दूर हो सकती है।
913
वृश्चिक राशिफल 21 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज कुछ कामों में रुकावट आ सकती है। कमाई के कुछ साधन कम हो सकते हैं। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा, लेकिन इसका श्रेय आपको शायद न मिले। जरूरी न हो तो यात्रा करने से बचें। बेवजह की बहस में न पड़ें। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
1013
धनु राशिफल 21 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज आपके जीवनसाथी को करियर में कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपको भी आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे। बड़े और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आयात-निर्यात के काम में तेजी आएगी। परिवार का माहौल खुशनुमा और शानदार रहेगा।
1113
मकर राशिफल 21 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आज आपको अपनी क्षमता के अनुसार काम करने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। परिवार के लोगों से मतभेद हो सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके काम आएगी। ऑफिस में किसी और की गलती का नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे।
1213
कुंभ राशिफल 21 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज महिलाओं को थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। बच्चे आपकी बात मानेंगे। मनचाहा काम पूरा होने के बाद भी आपको पूरी खुशी महसूस नहीं होगी। विवादों से दूर रहने में भलाई है।
1313
मीन राशिफल 21 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज आप अपने काम को लेकर काफी अनुशासित रहेंगे। आपकी बातचीत का तरीका लोगों को पसंद आएगा। उच्च शिक्षा ले रहे छात्रों को नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कारोबार के लिए उधार लेने की जरूरत पड़ सकती है। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.