Saturn Retrograde 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्मफलदाता और न्याय का ग्रह माना जाता है। समय-समय पर शनि वक्री और मार्गी होता रहता है। साल 2026 में शनि देव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं और 11 दिसंबर तक इसी अवस्था में रहेंगे यानी पूरे 138 दिन। शनि की यह चाल सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगी, लेकिन 4 राशियों के लिए यह समय काफी शुभ माना जा सकता है। इन राशि वालों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
25
वृष वालों को होगा फायदा
शनि का वक्री होना वृष राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी में लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के योग हैं। कारोबार करने वालों को पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। धन से जुड़े मामलों में भी स्थिति मजबूत होगी। सोचे हुए काम इस दौरान पूरे हो सकते हैं।
35
सिंह वालों को मिलेंगे शुभ फल
इस राशि के लोगों के लिए शनि की वक्री चाल शुभ परिणाम ला सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और योग्यता की सराहना होगी। कारोबार में नए अवसर मिलेंगे और आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। इस दौरान कोई पुराना काम दोबारा शुरू होकर फायदा दे सकता है।
इस राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना काफी लाभदायक साबित हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। प्रमोशन या वेतन वृद्धि की उम्मीद बन सकती है। कारोबार में नई डील या बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। पैसों की बचत बढ़ेगी और पुराने आर्थिक संकट दूर हो सकते हैं। परिवार का भी पूरा सहयोग मिलेगा।
इस राशि के स्वामी शनि देव ही हैं, इसलिए शनि की चाल का इस राशि पर विशेष असर पड़ता है। वक्री शनि के दौरान आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना है। इस दौरान लिए गए कुछ महत्वपूर्ण फैसले भविष्य में बड़ा लाभ दे सकते हैं। सेहत में भी सुधार होगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.