Budh Margi 2026: 24 जुलाई से 4 राशियों पर आएगा संकट, न लें बड़े फैसले-बढ़ेगा खर्च और होंगे विवाद

Published : Jul 21, 2026, 01:36 PM IST

Budh Margi July 2026: बुध ग्रह समय-समय पर वक्री और मार्गी होता रहता है। इसका असर सभी राशि के लोगों पर होता है। बुध मिथुन और कन्या राशि का स्वामी भी है।

PREV
15
जुलाई 2026 में कब मार्गी होगा बुध?

Budh Margi July 2026 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में जो 9 ग्रह बताए गए हैं उन सभी का अलग-अलग प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। बुध भी इन नवग्रहों में से एक है। विद्वानों के अनुसार बुध ग्रह बुद्धि, वाणी और बिजनेस आदि का कारक है। जब भी बुध राशि बदलता है या इसकी चाल में परिवर्तन होता है तो इसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। 24 जुलाई 2026 को बुध ग्रह मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं यानी इसकी चाल सीधी होने वाली है। बुध की सीधी चाल कुछ राशियों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

25
मेष वाले न लें बड़ा फैसला

बुध के मार्गी होने से मेष राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। इन लोगों को इस समय बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। नौकरीपेशा लोगों के काम में रुकावट आ सकती है और अधिकारियों से किसी बात को लेकर मतभेद संभव हैं। पैसों से जुड़े मामलों में भी जल्दबाजी न करें। किसी को बिना सोचे-समझे उधार देने से बचें। बातचीत के दौरान अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें।

35
कर्क वालों के बढ़ेंगे खर्च

इस राशि वालों के लिए बुध की सीधी चाल परेशानियां बढ़ा सकती है। इनके खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है और बजट बिगड़ने की आशंका है। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद भी संभव है। वर्क प्लेस पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। किसी भी दस्तावेज पर बिना सोचे-समझे हस्ताक्षर न करें। यात्रा के दौरान भी सावधानी बरतने की जरूरत होगी।



ये भी पढ़ें-
Shani Vakri 2026: 138 दिन शनि चलेगा उल्टी चाल, 4 राशियों को मिलेगा पैसा, प्रमोशन और प्रॉपर्टी

45
धनु वालों का होगा विवाद

इस राशि वालों का किसी से विवाद संभव है जिसके चलते कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। साझेदारी के बिजनेस में घाटा हो सकता है। बिजनेस पार्टनर पर अंधा विश्वास न करें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। संतान पर नजर रखें नहीं तो समाज में मान-सम्मान में कमी आ सकती है।

ये भी पढ़ें-
Surya Ketu Yuti 2026: सूर्य-केतु करेंगे बुरा हाल, 5 राशियों पर भारी पड़ेगा ग्रहण योग-30 दिन रहें संभलकर

55
मीन वालों की बिगड़ेगी सेहत

इस राशि के लोगों की सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है। काम में एकाग्रता की कमी महसूस होगी और छोटी-छोटी गलतियां भी हो सकती हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। प्रॉपर्टी से संबंधित लेन-देन नुकसान का कारण बन सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories