22 July 2026 Ka Rashifal: 22 जुलाई 2026 बुधवार को आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि रहेगी। इस दिन देवी महागौरी की पूजा करने का विधान है। बुधवार को साध्य, शुभ, धूम्र और प्रजापति नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
213
मेष राशिफल 22 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आप अपने काम करने के तरीके में बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देंगे और रिश्ते से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। दोस्तों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत करके अच्छा लगेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
313
वृषभ राशिफल 22 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
ऑफिस में अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। मनपसंद काम मिलने से आप खुश रहेंगे। छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। लगातार मेहनत के बाद आज आराम करने का मन भी बना सकते हैं। रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी।
मिथुन राशिफल 22 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
आज अधूरे काम पूरे करने का मौका मिलेगा। पेट में जलन की समस्या परेशान कर सकती है। दूसरों से बहुत ज्यादा उम्मीद न रखें। मन में किसी अनजाने डर के कारण तनाव हो सकता है। काम में लापरवाही करने पर अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
आपके व्यक्तित्व में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अपने शौक पूरे करने पर ध्यान देंगे। प्रेमी या पार्टनर पर भरोसा बनाए रखें। पीठ में दर्द या अकड़न हो सकती है। छात्रों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। पाचन से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।
613
सिंह राशिफल 22 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आपकी नेतृत्व क्षमता की तारीफ होगी। ऑफिस में आपका काम अच्छा रहेगा और अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। आध्यात्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। भाई-बहनों के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे।
713
कन्या राशिफल 22 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
करियर में ऊंचा पद मिलने के योग हैं। किसी गंभीर मुद्दे पर सोच-समझकर ही अपनी राय दें। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। घर की मरम्मत या सजावट पर पैसा खर्च हो सकता है। मानसिक तनाव कम होगा, लेकिन किसी जरूरी काम को पूरा करने का दबाव रहेगा।
813
तुला राशिफल 22 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। नवविवाहित लोग घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी जरूरी मामले को लेकर उलझन हो सकती है। आप परेशानियों का हल निकालने की कोशिश करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबारियों की कमाई बढ़ सकती है।
913
वृश्चिक राशिफल 22 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
दिखावे के चक्कर में जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। कोई भी काम बजट देखकर ही करें। बुरे सपनों के कारण परेशानी हो सकती है। सोने से पहले मन शांत रखें और भगवान का ध्यान करें। अपनी बात बहुत सीधे तरीके से कहने से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
1013
धनु राशिफल 22 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज आप अनुशासन को काफी महत्व देंगे। वैवाहिक जीवन में प्यार और समझ बनाए रखें। बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान की तरक्की से आपका सम्मान बढ़ेगा। प्रेमी या पार्टनर से अपने मन की बात कह सकते हैं। सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे।
1113
मकर राशिफल 22 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
ऑफिस में अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। पूरा दिन तरोताजा महसूस करेंगे। सकारात्मक सोच के कारण आपके काम समय पर पूरे होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पिता की सलाह फायदेमंद रहेगी।
1213
कुंभ राशिफल 22 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
विदेश यात्रा के दौरान कुछ परेशानियां आ सकती हैं। रिश्तेदारों की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। बिना जांचे-परखे किसी से दोस्ती न करें। बड़े अधिकारियों पर आंख बंद करके भरोसा न करें। कानूनी मामलों में परेशानी बढ़ सकती है।
1313
मीन राशिफल 22 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। करीबी लोगों का व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। सहकर्मियों के साथ रिश्ते खराब करने से बचें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.