Aaj Ka Panchang 25 January 2026: रथ सप्तमी आज, चंद्रमा बदलेगा राशि, जानें दिन भर के मुहूर्त

Published : Jan 25, 2026, 05:19 AM IST
Aaj Ka Panchang 25 January 2026

सार

25 January 2026 Ka Panchang: 25 जनवरी, रविवार को चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन रथ सप्तमी और नर्मदा जयंती का पर्व मनाया जाएगा। आगे जानिए पूरे दिश के शुभ मुहूर्त की जानकारी…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 25 जनवरी 2026, रविवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन माघी गुप्त नवरात्रि का सातवां दिन रहेगा, जिसमें देवी कालरात्रि की पूजा की जाएगी। इस दिन रथ सप्तमी और नर्मदा जयंती का पर्व भी मनाया जाएगा। रविवार सिद्ध, साध्य, वर्धमान, आनंद और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानें रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Ratha Saptami 2026: आज रथ सप्तमी पर करें सूर्यदेव की पूजा, जानें विधि, मंत्र और मुहूर्त

25 जनवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति

रविवार को चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा के राशि परिवर्तन काअसर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। इस दिन शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र मकर राशि में, गुरु मिथुन राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण और पंचक एक ही दिन, कब बनेगा ये दुर्लभ संयोग, कैसा होगा असर?

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (25 January 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस दिन राहुकाल शाम 04 बजकर 43 मिनिट से 06 बजकर 05 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

25 जनवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- रेवती और अश्विनी
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 7:13 AM
सूर्यास्त - 6:05 PM
चन्द्रोदय - Jan 25 11:06 AM
चन्द्रास्त - Jan 26 12:20 AM

25 जनवरी 2026 के शुभ मुहूर्त (25 January 2026 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 08:34 से 09:56 तक
सुबह 09:56 से 11:17 तक
दोपहर 12:17 से 01:00 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:00 से 03:22 तक
शाम 06:05 से 07:43 तक

25 जनवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

राहू - 4:43 PM – 6:05 PM
यम गण्ड - 12:39 PM – 2:00 PM
कुलिक - 3:22 PM – 4:43 PM
दुर्मुहूर्त - 04:38 PM – 05:21 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal (25 जनवरी 2026 का राशिफल): 4 राशि वालों की जेब में आएगा पैसा
Ketu Nakshatra Parivartan 2026: केतु बिगाड़ेगा बनते काम, 3 राशि वाले रहें सावधान