
26 January 2026 Ka Rashifal: 26 जनवरी 2026 को मेष राशि वाले को कोई अच्छी खबर मिलेगी, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। वृषभ राशि वाले का प्रभाव कम होगा, कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। मिथुन राशि वालों के जरूरी काम छूट सकते हैं, यात्रा पर जाने से बचें। कर्क राशि वाले की लव लाइफ अच्छी रहेगी, विवाह के रिश्ते भी आ सकते हैं। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Weekly Tarot Horoscope January 2026: 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत-होगा धन लाभ
आज आपको कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दूर के कुछ रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकते हैं। आप लोगों की सहायता करने के लिए तैयार रहेंगे। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलेगी। पिता की सेहत बिगड़ सकती है।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 2026: मकर राशि में बना रहेगा चतुर्ग्रही योग, 4 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
समाज में आपका प्रभाव पहले से कम हो सकता है। मन में विचारों की उथल-पुथल मची रहेगी। मन में किसी बात को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है।
आज आप किसी गैरजरूरी यात्रा पर जा सकते हैं। ज्योतिष आदि विषय में आपकी रुचि रहेगी। लाइफ पार्टनर से किसी बात पर मतभेद की स्थिति बन सकती है। बिजनेस में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। जरूरी काम छूट सकते हैं।
आज आप अपने निर्णय दूसरों पर थोपने से बचें। लव लाइफ पहले से अच्छी रहेगी। वर्क प्लेस पर आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। कोई बड़ी परेशानी दूर होगी। सुख में आज का दिन बीतेगा।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बिगड़ सकती है जिससे जरूरी काम रुक सकते हैं। निगेटिव विचार मन में आ सकते हैं, इससे बचकर रहें। घर में किसी की सेहत बिगड़ सकती है।
सरकारी नौकरी वालो लोगों को बड़ा फायदा मिल सकता है। इस राशि के लोग रिस्क वाले काम न करें नहीं तो चोट-मोच लग सकती है। प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति बन सकती है। विदेशा यात्रा का योग भी बन रहा है। करियर को लेकर चिंता रहेगी।
इस राशि के लोग नया काम शुरू कर सकते हैं। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। नया साहित्य या धर्म ग्रंथ पढ़ने में रुचि रहेगी। लाइफ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।
इस राशि के लोग खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो पेट के रोग परेशान रहेंगे। कोई आपके सम्मान को ठेस पहुंचा सकता है। किसी जरूरी काम के लिए यात्रा पर जाना पड़ेगा। बेकार के कामों में समय बर्बाद होगा। लव लाइफ में परेशानी हो सकती है।
प्रेमी जोड़े रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार में शांति का वातावरण रहेगा। बिजनेस में बड़ी डील कर सकते हैं। समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।
बिजनेस में नुकसान हो सकता है। माता की सेहत को ध्यान रखें। कुछ लोग आपकी बातों का बुरा मान सकते हैं इसलिए सोच-समझकर ही बात करें। गैर जरूरी कामों में पैसा खर्च होगा। किसी बड़े काम को लेकर ज्यादा दौड़ भाग करनी पड़ सकती है।
आज आपका परिवारिक जीवन अत्यंत सुखमय रहेगा। मानसिक रूप से सुकून का अनुभव हो सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई बात सुनकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। अगर कोई पुराना रोग है तो संभलकर रहें।
आज प्रेम संबंधों को लेकर मन थोड़ा विचलित हो सकता है। अपने मन की बातें किसी से शेयर न करें नहीं तो ये लीक हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें और सभी दस्तावेज साथ में रखें। गलत खान-पान के कारण कमजोरी का अहसास होगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।