- Home
- Astrology
- Weekly Horoscope 2026: मकर राशि में बना रहेगा चतुर्ग्रही योग, 4 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Weekly Horoscope 2026: मकर राशि में बना रहेगा चतुर्ग्रही योग, 4 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Weekly Horoscope 2026: जनवरी 2026 के चौथे और अंतिम सप्ताह में मकर राशि में चतुर्ग्रही योग बना रहेगा। वहीं चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदेलगा। ग्रहों की इस स्थिति का असर सभी राशियों पर होगा। आगे पढ़ें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…

साप्ताहिक राशिफल 26 से 1 फरवरी 2026
Weekly Rashifal 2026: जनवरी 2026 का चौथा सप्ताह 26 जनवरी से 1 फरवरी तक रहेगा। इस सप्ताह पूरे समय मकर राशि में सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध ग्रह साथ में रहेंगे, जिससे चतुर्ग्रही योग बनेगा। इसके अलावा गुरु मिथुन राशि में, राहु कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में, शनि मीन राशि में रहेगा। वहीं चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। इस चतुर्ग्रही योग का असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…
ये भी पढ़ें-
Ketu Nakshatra Parivartan 2026: केतु बिगाड़ेगा बनते काम, 3 राशि वाले रहें सावधान
मेष साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोगों को इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। अतिरिक्त आय के योग भी बन रहे हैं। परिवार के साथ कोई मनोरजंक कार्यक्रम बन सकता है। इस सप्ताह कोई भी बड़ा फैसला न लें। निवेश के लिए भी ठीक नहीं है। भाइयों से विवाद हो सकता है। परिवार का कोई सदस्य बीमार हो सकता है। पैसों के कारण किसी से विवाद संभव है।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 2026: पंचग्रही योग से होगी सप्ताह की शुरूआत, 4 राशियों का चमकेगा भाग्य
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोगों को इस सप्ताह धन लाभ के योग बन रहे हैं। नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से हिस्सा मिल सकता है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। प्रमोशन भी मिल सकता है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। कोई पुरानी राज की बात सबके सामने आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
लव लाइफ के लिए ये सप्ताह ठीक नहीं है। किसी की बात से आपका दिल टूट सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा के अवसर भी मिल सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद फिर सामने आ सकता है। किसी से विवाद न करें। कार्यक्षेत्र में असुविधा हो सकती है।
कर्क साप्ताहिक राशिफल
नौकरीपेशा और बिजनेस के लिए समय सामान्य है। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। पेट से संबंधित बीमारियां होने का खतरा है, इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखें। संतान की सेहत को लेकर भी परेशान रहेंगे। खर्च अधिक होने से तनाव हो सकता है। बिजनेस को लेकर कोई नया प्लान बन सकता है।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह गैरकानूनी काम करने से बचें। कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी आपकी हिम्मत बढ़ाएगा। सप्ताह के बीच में ऑफिस में चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। परिवार में भी खुशियों का माहौल रहेगा। आपको संतान से सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले सुलझ सकते हैं।
कन्या साप्ताहिक राशिफल
बिजनेस में पार्टनर से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें। अपनी वाणी पर काबू रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिल सकता है।अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। महंगी चीजों पर खर्चा ज्यादा हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
तुला साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आएगा। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। जल्दबाजी में कोई गलती कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाएगा। जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है। इंटरव्यू में निराशा हाथ लगेगी। दूसरों के मामले में दखल देने से बचना होगा।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोगों को इस सप्ताह प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन की परेशानियां भी दूर होंगी। निवेश के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में काम का बोझ तनाव बढ़ा सकता है। बिजनेस से जुड़ी यात्रा हो सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। संतान की असफलता से मन दुखी होगा।
धनु साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह नौकरी में नया ऑफर मिल सकता है। ऑफिस में महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। पुरानी समस्या आज खत्म हो सकती है। पैसा कमाने में कोई शॉर्टकट लेंगे तो उलझ भी सकते हैं। अनुभवी से सलाह लेकर निवेश करने से फायदा होगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें।
मकर साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सावधानी रखें। कोई चूक भी हो सकती है। पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई काम न करें। भाइयों में विवाद हो सकता है। चोट-मोच लग सकती है, सावधान रहें। बिजनेस बढ़ाने के लिए योजनाएं बन सकती हैं। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। पेट से जुड़ी समस्या होंगी। आज आपका बिजनेस टारगेट पूरा हो सकता है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। पुराना विवाद खत्म हो सकता है। बड़े अधिकारियों से मुलाकात हो सकती है। सरकारी कर्मचारियों के लिए फायदे का समय है।
मीन साप्ताहिक राशिफल
पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। स्टूडेंट्स को मेहनत से कम परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। करियर को लेकर कोई नया प्लान बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। मीठा बोलने से आपके सभी काम आसानी से हो जाएंगे। पारिवारिक मामलों के कारण परेशानी हो सकती है। लव लाइफ ठीक नहीं रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।