Aaj Ka Panchang 10 March 2026: शीतला सप्तमी आज, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त और दिशाशूल की जानकारी

Published : Mar 10, 2026, 05:10 AM IST
Aaj Ka Panchang 10 March 2026

सार

Today Panchang: 10 मार्च, मंगलवार को शीतला सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन लोग देवी पार्वती के अवतार देवी शीतला की पूजा करेंगे और ठंडे भोजन का भोग लगाएंगे। जानें इस दिन किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल की डिटेल… 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 10 मार्च 2026, मंगलवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन शीतला सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। लोग इस दिन देवी शीतला को ठंडे भोजन का भोग लगाएंगे और स्वयं भी ठंडा भोजन करेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन हर्षण, वज्र, मुद्गर और स‌र्वार्थसिद्धि नाम के 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। आगे जानिए 10 मार्च को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…

ये भी पढ़ें-
Khar Maas 2026: कब से शुरू होगा खर मास, इस महीने में क्यों नहीं होते शुभ कार्य?

10 मार्च 2026 को ग्रहों की स्थिति

मंगलवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में, केतु सिंह राशि में, मंगल, राहु, सूर्य और बुध कुंभ राशि में, शुक्र व शनि मीन राशि में और गुरु मिथुन राशि में रहेगा। यानी ग्रहों की स्थिति में इस दिन कोई भी परिवर्तन नहीं होगा।

ये भी पढ़ें-
Bhutdi Amavasya 2026: कब है भूतड़ी अमावस्या, 18 या 19 मार्च? जानें महत्व और उपाय

मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (10 March 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इस उपाय से यात्रा होने वाली परेशानियों में कमी सकती है।

राहुकाल 10 मार्च 2026 टाइमिंग

10 मार्च, मंगलवार को राहुकाल दोपहर 03 बजकर 33 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 05 बजकर 01 मिनिट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल को बहुत ही अशुभ समय माना गया है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे यात्रा, विवाह, खरीदी नहीं करना चाहिए।

10 मार्च 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- चैत्र
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- अनुराधा और ज्येष्ठा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:44 AM
सूर्यास्त - 6:30 PM
चन्द्रोदय - Mar 11 12:51 AM
चन्द्रास्त - Mar 11 11:28 AM

10 मार्च 2026 शुभ मुहूर्त

सुबह 09:40 से 011:08 तक
सुबह 11:08 से 12:37 तक
दोपहर 12:13 से 01:00 PMदोपहर 12:37 से 02:05 तक
दोपहर 03:33 से 05:01 तक

10 मार्च 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 9:40 AM – 11:08 AM
कुलिक - 12:37 PM – 2:05 PM
दुर्मुहूर्त - 09:05 AM – 09:52 AM और 11:23 PM – 12:12 AM
वर्ज्यम् - 01:22 AM – 03:10 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: सिंह-तुला सहित 4 राशि वालों की किस्मत को लगेंगे पंख
Lucky Date of Birth: इस तारीख को जन्मे लोग बनते हैं IAS-IPS, पैदाइशी होते हैं लीडर!