
Aaj Ke Shubh Muhurat: 11 फरवरी 2026, बुधवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सुबह 10 बजे तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। दशमी तिथि के देवता यमराज हैं, इसलिए इस दिन इनकी पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय खत्म होता है। बुधवार को व्याघात, हर्षण, सौम्य, ध्वांक्ष, अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि नाम के 6 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। आगे जानिए 11 फरवरी को किस दिशा में यात्रा न करें, साथ ही शुभ मुहूर्त की डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Mahashivratri Ke Upay: शिव पुराण में लिखा है धन लाभ के ये उपाय, महाशिवरात्रि पर आप भी करें ट्राय
बुधवार को ग्रहों की स्थिति यथावत रहेगी यानी इसमें कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में, बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, सूर्य और मंगल मकर राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Mahashivratri 2026 पर भद्रा का संयोग, क्या पूजा में आएगी बाधा? जानें शुभ मुहूर्त
दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि इस दिशा में यात्रा पर जाना जरूरी हो तो तिल या धनिया खाकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए नहीं तो यात्रा में परेशानी आ सकती है।
11 फरवरी, बुधवार को राहुकाल दोपहर 12 बजकर 41 मिनिट से शुरू होगा जो 02 बजकर 04 मिनिट तक रहेगा। धर्म ग्रंथों के अनुसार राहु एक राक्षस है जिसमें अमृत पी लिया था इसलिए वह अमर है। यही कारण है कि राहु काल को अशुभ माना जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए।
विक्रम संवत- 2082
मास- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- अनुराधा और ज्येष्ठा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 7:05 AM
सूर्यास्त - 6:16 PM
चन्द्रोदय - Feb 11 2:07 AM
चन्द्रास्त - Feb 11 12:48 PM
सुबह 07:05 से 08:29 तक
सुबह 08:29 से 09:53 तक
सुबह 11:17 से 01:41 तक
सुबह 03:28 से शाम 04:52 तक
शाम 04:52 से 06:16 तक
यम गण्ड - 8:29 AM – 9:53 AM
कुलिक - 11:17 AM – 12:41 PM
दुर्मुहूर्त - 12:18 PM – 01:03 PM
वर्ज्यम् - 05:07 PM – 06:54 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।