Aaj Ka Panchang 10 February 2026: जानें आज के शुभ मुहूर्त, राहु काल, दिशा शूल, तिथि-नक्षत्र की डिटेल

Published : Feb 10, 2026, 05:10 AM IST
Panchang_10-February-2026

सार

10 February 2026 Rahu Kaal: 10 फरवरी, मंगलवार को फाल्गुन कृष्ण अष्टमी और नवमी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे जिनका प्रभाव सभी राशियों पर होगा। आगे जानिए दिन भर के मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल की डिटेल…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 10 फरवरी 2026, मंगलवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 7 बजकर 45 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। नवमी तिथि पर देवी दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व है। मंगलवार को ध्रुव, व्याघात, श्रीवत्स और वज्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। आगे जानिए 10 फरवरी को किस दिशा में यात्रा न करें, साथ ही शुभ मुहूर्त की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Shiv Puran: स्वयं महादेव ने बताए हैं मौत के ये 15 संकेत, इन्हें जान आप भी कहेंगे OMG

10 फरवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति

मंगलवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में, बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, सूर्य और मंगल मकर राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा यानी इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

ये भी पढ़ें-
Mahashivratri Puja Muhurat: महाशिवरात्रि पर पूजा के 10 शुभ मुहूर्त, नोट करें टाइम

मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (10 February 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि यात्रा पर जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। ऐसा न करने से यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

राहुकाल 10 फरवरी 2026 टाइमिंग (10 February 2026 RahuKaal)

10 फरवरी, मंगलवार को राहुकाल दोपहर 3 बजकर 28 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 4 बजकर 52 मिनिट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल को अशुभ समय माना गया है इसलिए इस दौरान यात्रा नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा अन्य कोई भी शुभ कार्य राहुकाल में करना अशुभ माना गया है।

10 फरवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- विशाखा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 7:06 AM
सूर्यास्त - 6:15 PM
चन्द्रोदय - Feb 10 1:12 AM
चन्द्रास्त - Feb 10 12:03 PM

10 फरवरी 2026 के शुभ मुहूर्त (10 February 2026 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 09:53 से 11:17 तक
सुबह 11:17 से दोपहर 12:41 तक
दोपहर 12:18 से 01:03 तक
दोपहर 12:41 से 02:04 तक
दोपहर 03:28 से शाम 04:52 तक

10 फरवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 9:53 AM – 11:17 AM
कुलिक - 12:41 PM – 2:04 PM
दुर्मुहूर्त - 09:20 AM – 10:04 AM और 11:23 PM – 12:15 AM
वर्ज्यम् - 12:25 PM – 02:13 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Today Horoscope in Hindi आज का भविष्यफल: मेष से मीन तक किन 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज?
Astrology Yogas: लगातार 3 अशुभ योग दे रहे बड़ी अनहोनी का संकेत, हो सकती है जान-माल की हानि