
Aaj Ke Shubh Muhurat: 9 फरवरी 2026, सोमवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन सीता अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि त्रेतायुग में इसी तिथि पर देवी सीता धरती से प्रकट हुई थी। साथ ही इस दिन कालाष्टमी का पर्व भी मनाया जाएगा, जिसमें भगवान कालभैरव की पूजा की जाएगी। सोमवार को वृ्द्धि, ध्रुव और मित्र नाम के 3 शुभ योग बनेंगे। इस दिन चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। आगे जानिए 9 फरवरी को किस दिशा में यात्रा न करें, साथ ही शुभ मुहूर्त की डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Tarot Card Rashifal 9-15 February 2026: 3 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, क्या आप हैं वो खुशकिस्मत?
सोमवार को चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर होगा। इस दिन बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, सूर्य और मंगल मकर राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा। ग्रहों की इन स्थिति में कईं शुभ-अशुभ योग का निर्माण होगा।
ये भी पढ़ें-
Weekly Rashifal February 2026: कुंभ राशि में 4 ग्रह मचाएंगे बवाल, 3 राशि वालों की बढ़ेगी मुश्किलें
दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।
9 फरवरी, सोमवार को राहुकाल सुबह 08 बजकर 30 मिनिट से 09 बजकर 53 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें जैसे यात्रा, खरीदी, विवाह, गृह प्रवेश आदि। ऐसा करने से इन शुभ कामों का पूरा फल नहीं मिल पाता और भविष्य में परेशानी आ सकती है।
विक्रम संवत- 2082
मास- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- विशाखा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 7:06 AM
सूर्यास्त - 6:15 PM
चन्द्रोदय - Feb 09 12:18 AM
चन्द्रास्त - Feb 10 12:03 PM
सुबह 07:06 से 08:30 तक
सुबह 09:53 से 11:17 तक
दोपहर 02:04 से 03:28 तक
शाम 04:51 से 06:15 तक
यम गण्ड - 11:17 AM – 12:41 PM
कुलिक - 2:04 PM – 3:28 PM
दुर्मुहूर्त - 01:03 PM – 01:47 PM और 03:16 PM – 04:01 PM
वर्ज्यम् - 11:18 AM – 01:05 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।