Mahashivratri 2026 Kab Hai: शिव पुराण में अनेक ऐसी रोचक बातें लिखी हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। शिव पुराण के एक प्रसंग में स्वयं महादेव ने देवी पार्वती को मृत्यु से पहले के 15 संकेतों के बारे में बताया है।

Mahashivratri 2026 Date: भगवान शिव से संबंधित अनेक ग्रंथ प्रचलित है जैसे स्कंद पुराण, लिंग पुराण आदि। लेकिन इन सभी में शिवपुराण का महत्व सबसे अधिक है। इस ग्रंथ में महादेव से जुड़ी अनेक रोचक कथाएं व गुप्त रहस्य बताए गए हैं जो अन्य कहीं पढ़ने को नहीं मिलते। शिव पुराण के एक प्रसंग में स्वयं महादेव मृत्यु के संकेतों के बारे में देवी पार्वती को बताया है और कहा है ‘जब किसी मनुष्य की मृत्यु होने वाली होती है तो इसके पहले उसे ऐसे संकेत मिलते हैं।’ महाशिवरात्रि (15 फरवरी) के मौके पर जाने मौत के इन 15 संकेतों के बारे में…

ये भी पढ़े-
Mahashivratri Puja Muhurat: महाशिवरात्रि पर पूजा के 10 शुभ मुहूर्त, नोट करें टाइम

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. शिव पुराण के अनुसार जब किसी का बायां हाथ लगातार फड़कता रहे और शांत न हो तो उसकी मृत्यु जल्दी ही हो जाती है, ऐसा मानना चाहि।
2. जब किसी व्यक्ति का तालू बार-बार सूखने लगे और पानी पीने के बाद भी उसे राहत न मिले तो ऐसे व्यक्ति की मृत्यु 1 महीने के अंदर हो सकती है।
3. जिसे चंद्रमा व सूर्य के आस-पास काला या लाल घेरा दिखाई देने लगे, ऐसी व्यक्ति की मृत्यु मात्र 15 दिनों के अंदर हो सकती है।

ये भी पढ़ें-
Shivratri Kab ki hai: महाशिवरात्रि पर पूजा में न करें ये 10 गलतियां, आज ही जान लें नियम

4. जब जिस व्यक्ति को अचानक नीली मक्खियां आकर घेर लें, तो ऐसे व्यक्ति की मृत्यु 1 महीने में हो जाएगी, ऐसा मानना चाहिए।
5. किसी का शरीर नीला या पीला दिखाई देने लगे या उसके शरीर पर लाल निशान उभरने लगे तो ऐसा व्यक्ति 6 महीने से अधिक नहीं जीता।
6. जिसका मुंह, कान, आंख व जीभ ठीक से काम न करे, ऐसे व्यक्ति की मृत्यु 6 महीने के अंदर हो जाती है।
7. चांद-तारे ठीक से न दिखाई देना या काले दिखाई देना भी मृत्यु का संकेत है।
8. अचानक किसी व्यक्ति के सिर पर आकर गिद्ध, कौआ या कबूतर बैठ जाए तो उसकी मृत्यु 1 महीने में हो जाती है।
9. आग की रोशनी ठीक से दिखे तो ऐसा व्यक्ति 6 महीने से ज्यादा जीवित नहीं रहता।
10. जिस व्यक्ति को ध्रुव तारा व सूर्य के दर्शन न हों उसकी मृत्यु भी जल्दी हो जाती है।
11. रात में इंद्रधनुष दिखाई दे भी मृत्यु की संकेत है। ऐसे लोगों की मृत्यु 2 महीने में हो सकती है।
12. जिसे पानी, तेल, घी या दर्पण में अपनी परछाई दिखाई न दे तो उसकी आयु 6 महीने ही बची हो सकती है।
13. बिना सिर के परछाई देना भी जल्दी मृत्यु का संकेत है।
14. जब किसी व्यक्ति को सुगंधित वस्तुओं की सुगंध न आए तो उसकी मृत्यु 1 वर्ष में हो सकती है।
15. आंखों के आगे बार-बार अंधेरा छाना शीघ्र मृत्यु का संकेत है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।