
Aaj Ke Shubh Muhurat: 12 अप्रैल 2026, रविवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। दशमी तिथि के देवता यमराज हैं। इसलिए इस तिथि पर इनकी ही पूजा करनी चाहिए। रविवार की रात से पंचक भी शुरू होगा। रविवार से शुरू होने पर ये रोग पंचक कहलाएगा। ये पंचक 17 अप्रैल, शुक्रवार तक रहेगा। रविवार को साध्य, शुभ, गद और मातंग नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए 12 अप्रैल को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…
ये भी पढ़ें-
Hindu Tradition: कितने कम गुण मिले तो न करें शादी? वरना लव लाइफ हो जाएगी नरक
रविवार को बुध, सूर्य, शनि और मंगल मीन राशि में रहेंगे, जिससे चतुर्ग्रही योग बनेगा। इस दिन चंद्रमा मकर राशि में, केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में और शुक्र मेष राशि में रहेंगे।
ये भी पढ़ें-
Money Plant आपको बना सकता है कंगाल! ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी
दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। ऐसा करने से आप यात्रा में आने वाली समस्याओं से बच सकते हैं।
12 अप्रैल, रविवार को राहुकाल शाम 05 बजकर 08 मिनिट से शुरू होगा जो 06 बजकर 42 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल के दौरान न यात्रा करने से बचना चाहिए और कोई भी शुभ काम भी न करें।
विक्रम संवत- 2083
मास- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- श्रवण और धनिष्ठा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:12 AM
सूर्यास्त - 6:42 PM
चन्द्रोदय - Apr 12 2:38 AM
चन्द्रास्त - Apr 12 1:52 PM
सुबह 07:46 से 09:20 तक
सुबह 09:20 से 10:53 तक
दोपहर 02:01 से 03:35 तक
शाम 06:42 से 08:08 तक
यम गण्ड - 12:27 PM – 2:01 PM
कुलिक - 3:35 PM – 5:08 PM
दुर्मुहूर्त - 05:02 PM – 05:52 PM
वर्ज्यम् - 07:22 PM – 09:01 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।