
Aaj Ke Shubh Muhurat: 13 अप्रैल 2026, सोमवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन वरुथिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस व्रत में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इसी दिन प्रभु वल्लभाचार्य की जयंती भी मनाई जाएगी। सोमवार को शुभ, शुक्ल और अमृत नाम के 3 शुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानिए 13 अप्रैल को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 13 To 19 April 2026: सूर्य-शुक्र बदलेंगे राशि, किसकी बदलेगी किस्मत? जानें साप्ताहिक राशिफल से
सोमवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन बुध, सूर्य, शनि और मंगल मीन राशि में रहेंगे। चंद्रमा मकर राशि में, केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में और शुक्र मेष राशि में रहेंगे।
ये भी पढ़ें-
Weekly Tarot Horoscope: करियर, प्यार और पैसा ! टैरो कार्ड से जानें आने वाले 7 दिनों में किस राशि को क्या मिलेगा?
दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस उपाय से आप यात्रा में आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं।
13 अप्रैल, सोमवार को राहुकाल सुबह 07 बजकर 45 मिनिट से शुरू होगा जो 09 बजकर 19 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल के दौरान न यात्रा करने से बचना चाहिए और कोई भी शुभ काम भी न करें।
विक्रम संवत- 2083
मास- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- धनिष्ठा और शतभिषा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:11 AM
सूर्यास्त - 6:42 PM
चन्द्रोदय - Apr 13 3:15 AM
चन्द्रास्त - Apr 13 2:49 PM
सुबह 06:11 से 07:45 तक
सुबह 09:19 से 10:53 तक
दोपहर 02:01 से 03:35 तक
शाम 05:09 से 06:42 तक
यम गण्ड - 10:53 AM – 12:27 PM
कुलिक - 2:01 PM – 3:35 PM
दुर्मुहूर्त - 12:52 PM – 01:42 PM और 03:22 PM – 04:12 PM
वर्ज्यम् - 11:16 PM – 12:52 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।