Aaj Ka Panchang 14 April 2026: आज करें वरुथिनी एकादशी व्रत का पारण, नोट करें शुभ मुहूर्त

Published : Apr 14, 2026, 05:10 AM IST
Aaj Ka Panchang 14 April 2026

सार

Today Panchang: 14 अप्रैल, मंगलवार को सूर्य राशि बदलेगा जिससे खर मास समाप्त होगा। बैसाखी भी इसी दिन मनाई जाएगी। वरुथिनी एकादशी व्रत का पारण भी मंगलवार को भी किया जाएगा। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 12 अप्रैल 2026, मंगवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन वरुथिनी एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। पारण के बाद ही किसी भी व्रत का पूरा फल मिलता है। इस दिन सूर्य राशि परिवर्तन करेगा। सूर्य के राशि बदलने से खर मास समाप्त हो जाएगा। इसी दिन बैसाखी का पर्व भी मनाया जाएगा। मंगलवार को शुक्ल, ब्रह्म, मृत्यु, काण और त्रिुपष्कर नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए 14 अप्रैल को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…

ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026 पर कब खरीदें सोना? नोट करें शुभ मुहूर्त

वरुथिनी एकादशी व्रत पारण मुहूर्त

14 अप्रैल, मंगलवार को वरुथिनी एकादशी व्रत पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 54 मिनिट से शुरू होगा जो 08 बजकर 31 मिनिट तक रहेगा। यानी भक्तों को व्रत पारण के लिए लगभग 1 घंटे 37 मिनिट का समय मिलेगा।

ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया क्यों है इतनी शुभ? बहुत कम लोग जानते हैं ये 4 वजह

14 अप्रैल 2026 को ग्रहों की स्थिति

मंगलवार को सूर्य मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से शुक्र स्थित है। शुक्र और सूर्य के साथ ही शुक्रादित्य योग बनेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन बुध, शनि और मंगल मीन राशि में, चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में, गुरु मिथुन राशि में रहेंगे।

मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (14 April 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। ऐसा करने से आप यात्रा में आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं।

राहुकाल 14 अप्रैल 2026 टाइमिंग

14 अप्रैल, मंगलवार को राहुकाल दोपहर 03 बजकर 35 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 05 बजकर 09 मिनिट तक रहेगा। विद्वावनों का कहना है कि राहुकाल के दौरान यात्रा करने से बचना चाहिए और कोई भी शुभ काम भी नहीं करना चाहिए।

14 अप्रैल 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2083
मास- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- शतभिषा और पूर्वा भाद्रपद
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:11 AM
सूर्यास्त - 6:43 PM
चन्द्रोदय - Apr 14 3:50 AM
चन्द्रास्त - Apr 14 3:46 PM

14 अप्रैल 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 09:19 से 10:53 तक
सुबह 10:53 से दोपहर 12:27 तक
दोपहर 12:02 से 12:52 तक
दोपहर 12:27 से 02:01 तक
दोपहर 03:35 से 05:09 तक

14 अप्रैल 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 9:19 AM – 10:53 AM
कुलिक - 12:27 PM – 2:01 PM
दुर्मुहूर्त - 08:41 AM – 09:31 AM और 11:18 PM – 12:03 AM
वर्ज्यम् - 10:17 PM – 11:50 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

14 अप्रैल 2026 का राशिफल: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, सूर्य-शुक्र बनाएंगे शुभ योग