
Aaj Ke Shubh Muhurat: 18 मार्च 2026, बुधवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 08 बजकर 25 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन चैत्र मास की अमावस्या तिथि का श्राद्ध-तर्पण किया जाएगा। इसे भूतड़ी अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन शुभ, शुक्ल, पद्म और लुंब नाम के 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानिए 18 मार्च को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…
ये भी पढ़ें-
Amavasya Date March 2026: 18 या 19 मार्च, कब है अमावस्या? नोट करें सही डेट
बुधवार को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से शनि, सूर्य और शुक्र स्थित है। शनि और चंद्रमा के साथ होने से विष नाम का अशुभ योग बनेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन राहु और बुध कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में, मंगल और गुरु मिथुन राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Chaitra Navratri 2026: क्या है कलश स्थापना का सही समय? नोट करें सुबह से शाम तक के शुभ मुहूर्त
दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से मार्ग में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि इस दिशा में यात्रा करना बहुत जरूरी हो तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलना चाहिए।
18 मार्च, बुधवार को राहुकाल दोपहर 12 बजकर 34 मिनिट से शुरू होगा जो दोपहर 02 बजकर 04 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल के दौरान यात्रा नहीं करनी चाहिए और न ही कोई शुभ कार्य करें।
विक्रम संवत- 2082
मास- चैत्र
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा भाद्रपद
करण- शकुनि और चतुष्पद
सूर्योदय - 6:36 AM
सूर्यास्त - 6:33 PM
चन्द्रोदय - Mar 18 5:55 AM
चन्द्रास्त - Mar 18 6:03 PM
सुबह 06:36 से 08:06 तक
सुबह 08:06 से 09:35 तक
सुबह 11:05 से दोपहर 12:34 तक
दोपहर 03:34 से 05:03 तक
शाम 05:03 से 06:33 तक
यम गण्ड - 8:06 AM – 9:35 AM
कुलिक - 11:05 AM – 12:34 PM
दुर्मुहूर्त - 12:11 PM – 12:58 PM
वर्ज्यम् - 12:20 PM – 01:53 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।