Budh Gochar 2026: 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-बिजनेस में होगा बड़ा फायदा
Budh Gochar May 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, व्यापार, वाणी और करियर का कारक माना गया है। जब भी बुध ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। मई 2026 के अंतिम दिनों में बुध राशि परिवर्तन करेगा।

बुध राशिफल मई 2026
Budh Rashifal May 2026: ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 29 मई 2026 को बुध ग्रह वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। ये बुध की स्वयं की राशि है यानी बुध ग्रह अपने ही घर में प्रवेश करने जा रहा है। बुध के इस गोचर से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए किन 4 राशियों के लिए बुध का गोचर शुभ है…
ये भी पढ़ें-
Insta Bio में Gen Z का नया ट्रेंड, नाम की स्पेलिंग बदलकर चमका रहे किस्मत

मिथुन वालों को मिलेंगे शुभ फल
बुध का मिथुन राशि में गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है। इस राशि के लोगों को नौकरी और व्यापार में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और आय के नए स्रोत मिलने की संभावना है। छात्रों के लिए भी समय अच्छा रह सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी।
ये भी पढ़ें-
Mobile Vastu Tips: मोबाइल बढ़ा सकता है आपका Bad Luck, भूलकर न करें ये 5 गलतियां
सिंह वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। बुध के मिथुन राशि में प्रवेश करने से इस राशि के लोगों को करियर में अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार करने वालों को लाभ होने के संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आत्मविश्वास बढ़ सकता है। संतान से सुख भी मिलेगा।
तुला वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर लाभकारी साबित होगा। इन्हें धन लाभ के योग बन सकते हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान आपकी बातचीत और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। सरकारी योजनाओं का फायदा मिल सकता है। नया काम शुरू करने की योजना बनेगी।
मकर वालों को होगा प्रमोशन
बुध के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही बिजनेस में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे और मानसिक तनाव कम हो सकता है। इस दौरान कोई नई योजना भविष्य में लाभ दिला सकती है। सेहत ठीक रहेगी। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।