Aaj Ka Panchang 23 February 2026: मंगल-चंद्र बदलेंगे राशि, बनेगा अंगारक योग, जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त

Published : Feb 23, 2026, 05:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 23 February 2026

सार

23 February 2026 Rahu Kaal: 23 फरवरी, सोमवार 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन चंद्रमा और मंगल राशि बदलेंगे। कुंभ राशि में 5 ग्रह होने से पंचग्रही योग इस दिन बनेगा। आगे जाने दिन भर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल की डिटेल…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 23 फरवरी 2026, सोमवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 9 बजे तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन संत गाडगे महाराज की जयंती मनाई जाएगी। सोमवार को मंगल ग्रह और चंद्रमा राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन ब्रह्म, इंद्र, चर और सुस्थिर नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेगें। आगे जानिए 23 फरवरी के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि जानकारी…

ये भी पढ़ें-
Budh Shani Yog: 30 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

23 फरवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार को चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृषभ में प्रवेश करेगा, वहीं मंगल मकर से निकलकर कुंभ राशि में जाएगा। कुंभ राशि में पहले से ही राहु, सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह स्थित है। इस तरह कुंभ राशि में 5 ग्रह होने से पंचग्रही योग बनेगा, साथ ही राहु और मंगल की युति होने से अंगारक नाम के अशुभ योग का निर्माण होगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
चंद्र ग्रहण 2026 से बचकर रहें 3 राशि के लोग, फंस सकते हैं किसी बड़ी मुसीबत में

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (23 February 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी फूल खा कर घर से निकलना चाहिए। ऐसा करने से आप आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं।

राहुकाल 23 फरवरी 2026 टाइमिंग

23 फरवरी, सोमवार को राहुकाल सुबह 08 बजकर 23 मिनिट से शुरू होगा जो 09 बजकर 48 मिनिट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में इसे अशुभ समय माना गया है इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए नहीं तो उसका अच्छा फल नहीं मिलता है।

23 फरवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:57 AM
सूर्यास्त - 6:23 PM
चन्द्रोदय - Feb 23 10:29 AM
चन्द्रास्त - Feb 24 12:23 AM

23 फरवरी 2026 शुभ मुहूर्त

सुबह 06:57 से 08:23 तक
सुबह 09:48 से 11:14 तक
दोपहर 12:17 से 01:02 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:05 से 03:31 तक
शाम 04:57 से 06:22 तक

23 फरवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 11:14 AM – 12:40 PM
कुलिक - 2:05 PM – 3:31 PM
दुर्मुहूर्त - 01:02 PM – 01:48 PM और 03:20 PM – 04:05 PM
वर्ज्यम् - 03:50 AM – 05:20 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal । 23 फरवरी को बनेगा अंगारक योग, वृषभ-कन्या सहित 4 राशि वाले रहें सावधान
Date Of Birth Numerology: शार्ट टेम्पर्ड होती हैं इन 3 डेट्स पर जन्मीं लड़कियां, इनकी जिद के आगे सभी मान जाते हैं हार