Holashtak 2026: होलाष्टक के 8 दिन रहेंगे भारी, 3 राशि वालों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़!

Published : Feb 22, 2026, 01:41 PM IST
Holashtak 2026

सार

Holashtak 2026 Start Date: होली से पहले के 8 दिनों को होलाष्टक कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इसे अशुभ समय माना जाता है। कहते हैं कि इन दिनों में ग्रह उग्र स्थिति में होते हैं। इसलिए इस समय शुभ काम नहीं किए जाते हैं। 

Holashtak Kab Shuru Hoga: ज्योतिष शास्त्र में शुभ-अशुभ की मान्यता काफी पुरानी है। होलाष्टक की मान्यता भी इससे ही जुड़ी है। होलाष्टक के बारे में लगभग सभी जानते हैं कि होली से पहले के 8 दिनों का होलाष्टक कहा जाता है। इस दौरान शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि करने पर रोक रहती है। ऐसी भी कहते हैं होलाष्टक के दौरान ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं रहती जिसका प्रभाव लोगों पर भी पड़ता है। इस बार होलाष्टक के अशुभ प्रभाव 3 राशि वालों पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। आगे जानिए होलाष्टक कब से शुरू होगा कौन-सी हैं ये 3 राशियां…

ये भी पढ़ें-
Budh Shani Yog: 30 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

कब से शुरू होगा होलाष्टक 2026?

पंचांग के अनुसार, इस बार होलाष्टक की शुरूआत 24 फरवरी, मंगलवार से होगी, जो 3 मार्च, मंगलवार तक रहेगा। इन 8 दिनों में कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही है। मान्यता है कि ऐसा करने से शुभ कामों का पूरा फल नहीं मिल पाता और भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए होलाष्टक के 8 दिन में भगवान की पूजा-पाठ का नियम बनाया गया है।

ये भी पढ़ें-
चंद्र ग्रहण 2026 से बचकर रहें 3 राशि के लोग, फंस सकते हैं किसी बड़ी मुसीबत में

मेष वालों की बढ़ेगी मुसीबतें

होलाष्टक के दौरान मेष राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। नौकरी-बिजनेस में अचानक गिरावट आ सकती है। सोचे हुए काम अटक सकते हैं। व्यर्थ के विवादों में इनका नाम आ सकता है। संपत्ति के विवाद फिर से सामने आ सकते हैं। सुसराल पक्ष से कोई बुरी खबर सुनने को मिलेगी। परिवार में कोई बीमार हो सकता है।

कन्या वालों को होगी धन हानि

इस राशि के लोगों को होलाष्टक के दौरान बड़ी धन हानि हो सकती है। नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे। प्रेम संबंधों में कटुआ आ सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर बड़ी कलह की स्थिति बनेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो पेट दर्द या फूड प्वाइजनिंग की स्थिति बन सकती है। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं।

धनु वालों को मिलेगी बुरी खबर

होलाष्टक के दौरान इस राशि के लोगों कोई बुरी खबर सुनने को मिलेगी जिससे इनके जीवन में बड़ा निगेटिव बदलाव आ सकता है। किसी प्रियजन से बिछड़ने की स्थिति बनेगी। इन्वेस्ट किया हुआ पैसा डूब सकता है। संतान के कारण मन दुखी रहेगा। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। परिजनों से सहयोग नहीं मिलेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Horoscope In Hindi Weekly (23 Feb To 1 March 2026): 3 राशि वालों को जॉब का मौका, 7 दिनों में किसे क्या मिलेगा?
Tarot Card Weekly Horoscope (23 Feb To 1 March 2026): 4 राशि वाले रहेंगे लकी, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?