
Numerology Birth Date: अंक ज्योतिष के अनुसार डेट ऑफ बर्थ का असर हर व्यक्ति के जीवन पर होता है। डेट ऑफ बर्थ को जोड़कर जो अंक निकाला जाता है उसे मूलांक कहते हैं। ये अंक एक विशेष ग्रह यानी प्लेनेट को रिप्रेजेंट करता है। इसी ग्रह के आधार पर उस व्यक्ति का नेचर और फ्यूचर के बारे में अनुमान लगाया जाता है। देखने में आता है कि कुछ लड़कियों का नेचर बहुत ही शार्ट टेम्पर्ड होता है यानी वे छोटी-छोटी पर गुस्सा हो जाती हैं। आगे जानिए ऐसी लड़कियां किस ग्रह से प्रभावित होती हैं और इनसे जुड़ी खास बातें…
ये भी पढ़ें-
Lucky Birth Dates Girls: भाग्यशाली होती हैं इन 7 डे्टस पर जन्मीं लड़कियां, शादी के बाद पति को बना देती हैं धनवान
अंक शास्त्र के विद्वानों के अनुसार, जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 होता है। ये अंक शनि ग्रह से संबंधित हैं। ज्योतिष में शनि को क्रूर ग्रह माना गया है, इसलिए इससे प्रभावित लड़कियों का नेचर गुस्सैल होता है और ये काफी जिद्दी भी होती है। ये अपनी हर बात मनवा कर ही दम लेती हैं। घर में भी सभी इनके इस व्यवहार से काफी परेशान रहते हैं।
ये भी पढ़ें-
Birth Date: इन 3 तारीखों पर जन्मीं महिलाएं खूबसूरती में देती हैं बेटियों को टक्कर!
शनि से प्रभावित होने के कारण मूलांक 8 वाली लड़कियां मेहनती और ईमानदारी भी होती हैं। ये पढ़ाई में अव्वल आती हैं और हर जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाती हैं लेकिन अगर कोई इनके काम में दखल दे तो इनका गुस्सा उबल पड़ता है। यही कारण है कि इनके दोस्त कम होते हैं और परिवार में भी लोग इनसे दूरी बनाकर रखते हैं।
मूलांक 8 वाली लड़कियों को सफलता बहुत जल्दी मिलती है क्योंकि इन पर शनिदेव की विशेष कृपा भी होती है। इस मूलांक की लड़कियां जिस भी क्षेत्र में काम करती हैं, वहां ये कम समय में बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर लेती हैं। विवाद के बाद ये अपने परिवार का ध्यान रखती हैं। वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने के बाद इनका गुस्सैल स्वभाव थोड़ा कम हो जाता है जिससे ये लव लाइफ को अच्छे से एंजॉय करती हैं।