- Home
- Astrology
- Lucky Birth Dates Girls: भाग्यशाली होती हैं इन 7 डे्टस पर जन्मीं लड़कियां, शादी के बाद पति को बना देती हैं धनवान
Lucky Birth Dates Girls: भाग्यशाली होती हैं इन 7 डे्टस पर जन्मीं लड़कियां, शादी के बाद पति को बना देती हैं धनवान
Numerology Reveals: कुछ लड़कियां अंक ज्योतिष की नजरिए से बहुत ही लकी होती हैं। शादी के बाद अपने पति की किस्मत भी चमका देती हैं। अगर ये किसी गरीब घर में भी जन्म लेती हैं तो वह भी धीरे-धीरे मालामाल हो जाता है।

किन डेट्स पर जन्मीं लड़कियां होती हैं किस्मत वाली?
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में कुछ ऐसी लकी लड़कियों के बारे में बताया गया है जो अपनी किस्मत से पति को भी धनवान बनाने की क्षमता रखती हैं। इनमें से अधिकांस लड़कियां गुरु और शुक्र ग्रह से प्रभावित होती हैं। इन लड़कियों का विवाह जिस भी घर में होता है, वहां धीरे-धीरे सुख-समृद्धि आने लगती है। इनका पति भी इन्हें अपना लकी चार्म मानता है। यही कारण है कि परिवार के सभी लोगों का प्यार इन्हें मिलता है। ये दिखने में भी काफी आकर्षक होती हैं।
ये भी पढ़ें-
Birth Date: इन 3 तारीखों पर जन्मीं महिलाएं खूबसूरती में देती हैं बेटियों को टक्कर!
मूलांक 3 वाली लड़कियां होती हैं स्पेशल
अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है, जो गुरु ग्रह से संबंधित हैं। गुरु ग्रह को ज्योतिष में बहुत ही शुभ माना जाता है। मूलांक 3 वाली लड़कियों पर गुरु ग्रह का प्रभाव बहुत अधिक रहता है जिसके चलते ये अपने पति की किस्मत को भी चमकाने की क्षमता रखती हैं। अगर इन लड़कियों का विवाह किसी साधारण घर में हो जाए तो वहां भी धीर-धीरे सुख-समृद्धि आने लगती हैं।
ये भी पढ़ें-
Numerology: ससुराल में रानी बनकर रहती हैं इन 7 तारीखों पर जन्मी लड़कियां!
मूलांक 6 देता है धन और ऐशो-आराम
जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है जो शुक्र ग्रह से संबंधित है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार संसार के सभी सुख शुक्र ग्रह ही हमें देता है। मूलांक 6 वाली लड़कियां देखने में भी काफी आकर्षक होती है। इनकी लव लाइफ रोमांटिक होती है। अगर इनके पति के जीवन में आर्थिक तंगी आती भी है तो इनके शुक्र का प्रभाव उसे दूर कर देता है। इसलिए ये हमेशा अपने पति के लिए लकी चार्म साबित होती हैं।
ये 5 बातें होती हैं कॉमन
1. मूलांक 3 और 6 वाली लड़कियां देखने में बहुत ही सुदंर होती हैं।
2. इन दोनों मूलांक वाली लड़कियों को अपने ससुराल में हर सुख मिलता है।
3. इन लड़कियों को अपने जीवन में कभी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।
4. शादी के बाद इन दोनों मूलांक की लड़कियां के पति की किस्मत चमक जाती है।
5. ससुराल में इन्हें बहुत मान-सम्मान और प्यार मिलता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।