
Aaj Ke Shubh Muhurat: 3 नवंबर 2026, मंगलवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी और दशमी तिथि का संयोग बन रहा है। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से इस दिन शुक्ल, ब्रह्म, कालदण्ड और धूम्र नाम के 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे। सिंह राशि में गुरु, केतु और चंद्रमा के होने से त्रिग्रही योग बनेगा। आगे जानें इस दिन के शुभ मुहूर्त , राहुकाल और दिशा शूल से जुड़ी पूरी डिटेल…
मंगलवार को चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से गुरु और केतु स्थित है। गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी और चंद्रमा व केतु की युति से ग्रहण योग बनेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन मंगल कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेंगे।
ये भी पढ़ें-
Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: सिंह राशि में त्रिग्रही संयोग, 4 राशियों को मिलेगा भरपूर लाभ-प्रमोशन के साथ इंक्रीमेंट भी
दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इससे आप यात्रा में आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
November 2026 Rashifal: मंगल-सूर्य सहित 5 ग्रह बदलेंगे राशि, बड़े उलटफेर के संकेत-किसे मिलेगा पैसा, प्रमोशन और फायदा?
3 नवंबर, मंगलवार को राहुकाल दोपहर 02 बजकर 57 मिनट से शाम 4 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। राहुकाल के दौरान कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
विक्रम संवत- 2083
मास- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- मघा और पूर्वा फाल्गुनी
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:37 AM
सूर्यास्त - 5:43 PM
चन्द्रोदय - Nov 03 12:54 AM
चन्द्रास्त - Nov 03 2:03 PM
सुबह 09:23 से 10:47 तक
सुबह 10:47 से दोपहर 12:10 तक
दोपहर 11:48 से 12:32 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:10 से 01:33 तक
दोपहर 02:57 से 04:20 तक
यम गण्ड - 9:23 AM – 10:47 AM
कुलिक - 12:10 PM – 1:33 PM
दुर्मुहूर्त - 08:50 AM – 09:34 AM, 10:53 PM – 11:44 PM
वर्ज्यम् - 03:36 PM – 05:11 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।