
3 November 2026 Ka Rashifal: 3 नवंबर, मंगलवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी और दशमी तिथि रहेगी। ग्रहों की स्थिति के चलते इस दिन शुक्ल, ब्रह्म, कालदण्ड और धूम्र नाम के 4 योग बनेंगे। चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा, जहां गुरु और केतु पहले से विराजमान हैं। इस तरह यहां तीन ग्रहों का संयोग बनेगा। ग्रहों के इन शुभ-अशुभ योगों का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।
नया कारोबार शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। आपको इसमें अच्छी सफलता मिल सकती है। परिवार में भाई-बहनों के साथ किसी जरूरी विषय पर बातचीत होगी। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। शादी के योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। घर पर स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे।
ये भी पढ़ें-
Kal Ka Panchang 3 November 2026: किस दिशा में यात्रा अशुभ? जानें शुभ योग, मुहूर्त, तिथि और राहुकाल की जानकारी
प्रेम संबंधों में पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। आज किसी को उधार पैसा देना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। घर की जिम्मेदारियों के चलते महिलाओं को अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नसों में दर्द या खिंचाव की परेशानी परेशान कर सकती है।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope November 2026: गुरु-केतु का ध्वज योग और शुक्र-चंद्र का राशि परिवर्तन, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?
कारोबार में सुधार होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। संतान की पढ़ाई और भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। पुराना उधार वापस मिलने की संभावना है। अपने नए विचारों पर काम करने से न हिचकिचाएं।
ये भी पढ़ें-
November 2026 Rashifal: मंगल-सूर्य सहित 5 ग्रह बदलेंगे राशि, बड़े उलटफेर के संकेत-किसे मिलेगा पैसा, प्रमोशन और फायदा? जानें मासिक राशिफल से
आज अपनी बातचीत में संयम रखना जरूरी होगा। नौकरी और करियर से जुड़े मामलों में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों की प्लानिंग करेंगे और कुछ नई योजनाओं को आगे बढ़ा सकते हैं। लंबे समय से चल रही किसी समस्या का हल निकलने से राहत मिलेगी।
घर में सुख-सुविधाओं और व्यवस्था को लेकर संतुष्टि रहेगी। परिवार के बुजुर्गों का सहयोग मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। धार्मिक विषयों में रुचि बढ़ सकती है और आध्यात्मिक चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा। पैसों से जुड़े मामलों में फायदा होने के योग हैं।
आज अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें और बेकार की बातों में समय खराब करने से बचें। संतान की गतिविधियों और संगति पर ध्यान देना जरूरी होगा। कुछ लोगों के व्यवहार से आपका मन दुखी हो सकता है। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को अपनी कार्यशैली में सुधार करना चाहिए।
तकनीकी क्षेत्र में काम करने वालों को अच्छे मौके मिलेंगे। विदेश से लाभ होने की संभावना है। अपनी आमदनी के हिसाब से खर्च करें और फिजूलखर्ची से बचें। पुराने प्रयासों का अच्छा परिणाम सामने आएगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है।
आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कमाई के नए अवसर मिल सकते हैं। कामकाज में आपके सामने टिक पाना विरोधियों के लिए मुश्किल होगा। पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिल सकती है। हालांकि, अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखना जरूरी है।
ऑफिस के काम का दबाव अधिक रहेगा। इसकी वजह से घर में भी तनाव या कहासुनी होने की आशंका है। इसलिए काम और परिवार के बीच संतुलन बनाकर चलें। कोई महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में न लें। प्रेम संबंधों को नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
कानूनी विवादों में आपके पक्ष में नतीजे आने की उम्मीद है। हालांकि, वाहन से जुड़ी कोई परेशानी सामने आ सकती है। काम करते समय जल्दबाजी न करें। शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। दोपहर के बाद मन थोड़ा बेचैन या उदास हो सकता है।
पढ़ाई में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में मनचाही सफलता मिलेगी। अपनी प्रतिभा और काम करने की क्षमता बढ़ेगी। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मेहनत और लगन के कारण अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। बच्चों का व्यवहार अनुकूल रहेगा और वे आपकी बातों का पालन करेंगे। हालांकि, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा या नाराजगी दिखाने से बचें। मनचाहे काम पूरे होने के बाद भी किसी बात की कमी महसूस हो सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।