3 November 2026 Ka Panchang: 3 नवंबर, मंगलवार को चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेगा। यहां पहले से मौजूद गुरु और केतु के साथ उसकी युति होगी। गुरु-चंद्रमा के संयोग से गजकेसरी राजयोग बनेगा, जबकि चंद्रमा और केतु की युति से ग्रहण योग का निर्माण होगा।
Kal Ke Shubh Muhurat: 3 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि दोपहर तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन शुक्ल, ब्रह्म, कालदण्ड और धूम्र नाम के 4 योग बनेंगे। ग्रहों की चाल और पंचांग के अनुसार इस दिन कई शुभ मुहूर्त रहेंगे। आइए जानते हैं मंगलवार का राहुकाल, दिशा शूल, सूर्योदय-सूर्यास्त और दिनभर के शुभ-अशुभ समय की पूरी जानकारी…
3 नवंबर 2026 को ग्रहों की स्थिति
मंगलवार को चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेगा। सिंह राशि में गुरु और केतु पहले से विराजमान हैं। चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा, वहीं चंद्रमा-केतु के एक साथ आने से ग्रहण योग का संयोग बनेगा। अन्य ग्रहों की स्थिति देखें तो मंगल कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में तथा राहु कुंभ राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Kal Ka Rashifal 3 November 2026: केतु और चंद्रमा बनाएंगे ग्रहण योग, 4 राशियां सावधान- धन हानि और दुर्घटना के संकेत
मंगलवार को किस दिशा में यात्रा करने से बचें?
पंचांग के अनुसार मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा करना अशुभ माना जाता है। इस दिन यदि किसी जरूरी काम से उत्तर दिशा की ओर जाना पड़े तो घर से गुड़ खाकर निकलें। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से यात्रा में आने वाली बाधाओं से बचाव होता है।
ये भी पढ़ें-
Diwali 2026: कार्तिक अमावस्या 2 दिन, कब मनाएं दिवाली, 8 या 9 नवंबर? नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त
3 नवंबर 2026 राहुकाल (Rahu Kaal Time)
मंगलवार को राहुकाल दोपहर 2 बजकर 57 मिनट से शाम 4 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल को अशुभ समय माना गया है। इसलिए इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश या किसी नए और शुभ काम की शुरुआत करने से बचना चाहिए।
3 नवंबर 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत: 2083
मास: कार्तिक
पक्ष: कृष्ण
दिन: मंगलवार
ऋतु: शरद
नक्षत्र: मघा और पूर्वा फाल्गुनी
करण: गर और वणिज
सूर्योदय: सुबह 6:37 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:43 बजे
चंद्रोदय: रात 12:54 बजे (3 नवंबर)
चंद्रास्त: दोपहर 2:03 बजे
3 नवंबर 2026 के शुभ मुहूर्त (Aaj Ke Shubh Muhurat)
सुबह 9:23 से 10:47 बजे तक
सुबह 10:47 से दोपहर 12:10 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:48 से दोपहर 12:32 बजे तक
दोपहर 12:10 से 1:33 बजे तक
3 नवंबर 2026 के अशुभ मुहूर्त (Aaj Ke Ashubh Muhurat)
यमगण्ड: सुबह 9:23 से 10:47 बजे तक
कुलिक काल: दोपहर 12:10 से 1:33 बजे तक
दुर्मुहूर्त: सुबह 8:50 से 9:34 बजे तक
दुर्मुहूर्त: रात 10:53 से 11:44 बजे तक
वर्ज्य: दोपहर 3:36 से शाम 5:11 बजे तक
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।




