Kal Ka Panchang 2 November 2026: सोमवार को किस दिशा में न करें यात्रा, कितनी देर रहेगा राहुकाल? जानें शुभ मुहूर्त

Published : Nov 01, 2026, 03:03 PM IST
Kal Ka Panchang 2 November 2026

सार

2 November 2026 Shubh Muhurat: 2 नवंबर 2026 का पंचांग कई खास संयोग लेकर आया है। इस दिन ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के साथ कुछ ऐसे योग बन रहे हैं, जिनका ज्योतिष में खास महत्व माना जाता है। अगर आप इस दिन कोई शुभ काम करने की योजना बना रहे हैं तो पहले पंचांग से जुड़ी जरूरी बातें जान लें।

2 November 2026 Ka Panchang: 2 नवंबर, सोमवार को ग्रहों की चाल में कोई बदलाव नहीं होगा। इस दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि रहेगी। ग्रह-नक्षत्रों के मेल से शुभ, शुक्ल, सौम्य और ध्वांक्ष नाम के 4 योग बनेंगे। पंचांग के अनुसार, सोमवार को किस दिशा में यात्रा करना ठीक नहीं रहेगा और किस समय राहुकाल रहेगा? जानिए दिनभर के पंचांग की पूरी जानकारी…

ये भी पढ़ें-
Kal Ka Rashifal 2 November 2026: 4 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, अटका पैसा मिलेगा-बनेंगे संतान सुख के योग

Kal Ke Shubh Muhurat: 2 नवंबर 2026 के शुभ मुहूर्त

2 नवंबर, सोमवार को सुबह कुछ समय तक पुष्य नक्षत्र रहेगा, इसके बाद आश्लेषा और मघा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि का संयोग भी इस दिन बन रहा है। इसके अलावा शुभ, शुक्ल, सौम्य और ध्वांक्ष नाम के चार योग पूरे दिन रहेंगे। आगे जानिए सोमवार के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल से जुड़ी जरूरी बातें।

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope November 2026: गुरु-केतु का ध्वज योग और शुक्र-चंद्र का राशि परिवर्तन, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?

2 नवंबर 2026 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार को किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन नहीं होगा। सभी ग्रह अपनी मौजूदा राशियों में ही रहेंगे। इस दिन चंद्रमा और मंगल कर्क राशि में स्थित होंगे। शनि मीन राशि में रहेंगे। वहीं सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में और गुरु-केतु सिंह राशि में रहेंगे।

ये भी पढ़ें-
November 2026 Rashifal: मंगल-सूर्य सहित 5 ग्रह बदलेंगे राशि, बड़े उलटफेर के संकेत-किसे मिलेगा पैसा, प्रमोशन और फायदा? जानें मासिक राशिफल से

सोमवार को किस दिशा में यात्रा करने से बचें? (2 November 2026 Disha Shool)

पंचांग के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए इस दिन पूर्व दिशा की ओर यात्रा करने से बचना चाहिए। अगर किसी जरूरी काम से इस दिशा में जाना पड़े तो घर से निकलने से पहले शीशे में अपना चेहरा देख लें या कोई फूल खाकर यात्रा शुरू करें।

2 नवंबर 2026 राहुकाल का समय

सोमवार को राहुकाल सुबह 8 बजे से 9 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, राहुकाल में नए या शुभ काम की शुरुआत करना अच्छा नहीं माना जाता। इसलिए इस समय कोई भी मांगलिक या जरूरी शुभ कार्य शुरू करने से बचें।

2 नवंबर 2026 सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

विक्रम संवत – 2083
मास – कार्तिक
पक्ष – कृष्ण
दिन – सोमवार
ऋतु – शरद
नक्षत्र - आश्लेषा और मघा
करण - कौलव और तैतिल
सूर्योदय - सुबह 6:36 बजे
सूर्यास्त - शाम 5:44 बजे
चंद्रोदय - 3 नवंबर, रात 12:54 बजे
चंद्रास्त - 2 नवंबर, दोपहर 1:25 बजे

2 नवंबर 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 6:36 से 8:00 बजे तक
सुबह 9:23 से 10:46 बजे तक
दोपहर 11:48 से 12:32 बजे तक
दोपहर 1:33 से 2:57 बजे तक
शाम 4:20 से 5:44 बजे तक

2 नवंबर 2026 का अशुभ समय

यम गण्ड - सुबह 10:46 से दोपहर 12:10 बजे तक
कुलिक - दोपहर 1:33 से 2:57 बजे तक
दुर्मुहूर्त - दोपहर 12:32 से 1:17 बजे तक और दोपहर 2:46 से 3:30 बजे तक
वर्ज्यम् - शाम 4:54 से 6:27 बजे तक


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम 
हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 2 November 2026: 3 राशियां सावधान, हो सकती है अशुभ घटना-रिस्क वाले काम न करें