
2 November 2026 Ka Rashifal: 2 नवंबर, सोमवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि रहेगी। इस दिन ग्रहों की चाल में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, गुरु-केतु की युति सिंह राशि में बनी रहेगी। ग्रह-नक्षत्रों के मेल से शुभ, शुक्ल, सौम्य और ध्वांक्ष नाम के 4 शुभ योग भी बनेंगे, जिनका असर दिनभर रहेगा। इन योगों और ग्रहों की स्थिति का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल…
ये भी पढ़ें-
Kal Ka Panchang 2 November 2026: सोमवार को किस दिशा में न करें यात्रा, कितनी देर रहेगा राहुकाल? जानें शुभ मुहूर्त
आज किसी भी मामले में बिना सही जानकारी के अपनी राय देने से बचें। विरोधी आपकी गलती का फायदा उठाकर परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहने से चिंता हो सकती है। हार्ट के मरीज तनाव न लें। नई चीजों को जानने और सीखने में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope November 2026: गुरु-केतु का ध्वज योग और शुक्र-चंद्र का राशि परिवर्तन, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?
किसी जरूरी डील पर बातचीत सफल हो सकती है। अचानक धन मिलने के भी योग हैं। आज आप अपने फैसलों और उसूलों पर मजबूती से टिके रहेंगे। दिन आपके पक्ष में रहेगा। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। सेहत के मामले में कोई लापरवाही न करें।
ये भी पढ़ें-
November 2026 Rashifal: मंगल-सूर्य सहित 5 ग्रह बदलेंगे राशि, बड़े उलटफेर के संकेत-किसे मिलेगा पैसा, प्रमोशन और फायदा?
वर्क प्लेस पर कुछ लोगों का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। दूसरों से खुद को बेहतर दिखाने की कोशिश से बचें। बच्चों की हेल्थ पर ध्यान देना जरूरी होगा। पूजा-पाठ और धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। कामकाज में थोड़ी लापरवाही हो सकती है।
घर में शांति और सुकून बना रहेगा। आज आपका ध्यान मौज-मस्ती और मनोरंजन पर ज्यादा रहेगा। स्पोर्ट्स में करियर बनाने की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। हालांकि, कमीशन से जुड़े कामों में ज्यादा फायदा नहीं मिल पाएगा। पार्टनर की कोई बात दिल को चुभ सकती है।
भविष्य को लेकर मन में कई तरह के सवाल रह सकते हैं। आज लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। काम करने के अपने तरीके में कुछ बदलाव करने का विचार आएगा। पैसों के मामले में नुकसान हो सकता है। दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात पर बहस होने की आशंका है।
आज आप काफी खुश और उत्साहित रहेंगे। कोई दुर्लभ या कीमती चीज हाथ लग सकती है। बॉस आपके प्रमोशन को लेकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं। बिजनेस में कमाई बढ़ने के योग हैं। कामकाज से जुड़े आपके फैसले फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं।
आपकी मेहनत और काम करने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। प्रॉपर्टी के जरिए अच्छा पैसा मिल सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट में फंड की परेशानी दूर होने के आसार हैं। राजनीति में सक्रिय लोगों को अपनी बात रखने के तरीके से जनता का समर्थन मिल सकता है।
विदेश जाने की योजना सफल होगी। मुश्किल समस्याओं का हल निकालने में आप कामयाब रहेंगे। आपका बातचीत करने का अंदाज दूसरों को पसंद आएगा। काम के प्रति अनुशासन बना रहेगा। इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स को जॉब के ऑफर मिलेंगे। बिजनेस के लिए लोन लेना पड़ सकता है।
आज कमाई कम होगी। शुगर के मरीज अपनी डाइट और हेल्थ का खास ख्याल रखें। आपकी सलाह से दूसरे लोगों को फायदा होगा। बिना जरूरत कहीं आने-जाने से बचें। किसी के साथ बेवजह बहस न करें। कुछ काम अटक सकते हैं। दूसरों के कहने पर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
आज तरक्की के नए मौके मिल सकते हैं, इसलिए उन्हें हाथ से न जाने दें। बड़े और प्रभावशाली लोगों से आपकी जान-पहचान बढ़ेगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कारोबार में तेजी आने की संभावना है। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी को करियर में आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिल सकता है।
बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, इसलिए उनकी बात ध्यान से सुनें। किसी दूसरे की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। पुराने और रुके हुए काम दोबारा शुरू होंगे। आप अपनी काबिलियत दिखाने में सफल रहेंगे। परिवार में मतभेद हो सकते हैं।
मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलने के योग हैं। बच्चे आपकी बात मानेंगे, लेकिन मनचाहा काम पूरा होने के बाद भी आप पूरी तरह खुश नहीं होंगे। जल्दबाजी में छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। कुछ मामलों में उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी। विवादों से दूरी बनाए रखना ही बेहतर होगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।