Aaj Ka Panchang 6 November 2026: धनतेरस आज, कब करें खरीदी, पूजा और दीपदान? नोट करें शुभ मुहूर्त

Published : Nov 06, 2026, 06:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 6 November 2026

सार

6 November 2026 Ka Panchang: 6 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस पर्व मनाया जाएगा। ये दिवाली उत्सव का पहला दिन होता है। धनतेरस पर खरीदी करने का विशेष महत्व है और शाम को यम दीपदान भी किया जाता है। इस बार धनतेरस पर कईं शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 10 बजकर 30 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा।शुक्र प्रदोष का व्रत और यम दीपदान भी इसी दिन करें। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से इस दिन इस दिन विषकुंभ, प्रीति, अमृत और मूसल नाम के 4 योग बनेंगे। आगे जानें धनतेरस पर खरीदी, पूजा और दीपदान के शुभ मुहूर्त, साथ ही राहुकाल, दिशा शूल की जानकारी…

धनतेरस 2026 पर खरीदारी के शुभ मुहूर्त

- सुबह 07:54 से 09:16 तक
- सुबह 09:16 से 10:38 तक
- दोपहर 12:01 से 01:23 तक
- शाम 04:07 से 05:30 तक
- शाम 06:02 से 07:57 तक

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर शाम को कुबेरदेव के साथ ही देवी लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है। धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 02 मिनट से रात 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। यानी पूजा के लिए आपको पूरे 1 घंटा 56 मिनट का समय मिलेगा।

ये भी पढ़ें-
Happy Dhanteras Wishes in Hindi: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अपनों को भेजें बेस्ट धनतेरस शुभकामना संदेश

धनतेरस पर यम दीपदान का मुहूर्त

अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस की शाम को यम दीपदान करते हैं। इसके लिए शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 33 मिनट से 6 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ-कौन-सी चीजें भूलकर न खरीदें? जानें संत देवकीनंदन ठाकुर से

6 नवंबर 2026 को ग्रहों की स्थिति

शुक्रवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में, केतु और गुरु सिंह राशि में, मंगल कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, सूर्य, बुध तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में और शुक्र कन्या राशि में रहेंगे।

शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (6 November 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस उपाय से आप कईं सारी परेशानियों से बच सकते हैं।

6 नवंबर 2026 राहुकाल का समय

6 नवंबर, शुक्रवार को राहुकाल सुबह 10 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। राहुकाल के दौरान कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

6 नवंबर 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2083
मास- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- हस्त और चित्रा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:38 AM
सूर्यास्त - 5:42 PM
चन्द्रोदय - Nov 06 3:44 AM
चन्द्रास्त - Nov 06 3:44 PM

6 नवंबर 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 2:56 PM – 4:19 PM
कुलिक - 8:01 AM – 9:24 AM
दुर्मुहूर्त - 08:51 AM – 09:35 AM और 12:32 PM – 01:16 PM
वर्ज्यम् - 12:35 PM – 02:14 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: धनतेरस पर 4 राशियों का सोने का चमकेगा भाग्य, धन लाभ-प्रॉपर्टी मिलने के योग
Kal Ka Panchang 6 November 2026: यम दीपदान, शॉपिंग, और पूजा, धनतेरस पर किस समय क्या करें? जानें मुहूर्त