
Aaj Ke Shubh Muhurat: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 10 बजकर 48 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन रूप चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रमा राशि बदलेगा वहीं ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से प्रीति, आयुष्मान, काण और सिद्धि नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें रूप चतुर्दशी के शुभ मुहूर्त और पूजा का समय…
ये भी पढ़ें-
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: प्रीति-आयुष्मान योग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य
सुबह 08:02 से 09:25 तक
दोपहर 11:48 से दोपहर 12:32 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:10 से 01:33 तक
दोपहर 02:56 से शाम 04:18 तक
रात 08:56 से 10:33 तक
ये भी पढ़ें-
Diwali Lakshmi Puja 2026: घर पर कैसे करें दिवाली की पूजा? जानें आसान विधि, शुभ मुहूर्त और जरूरी नियम
7 नवंबर को काली चौदस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन रात को निशिथ काल में देवी काली की पूजा की जाती है। इस पूजा के लिए शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Kali Puja 2026: दिवाली पर बंगाल में क्यों होती है मां काली की पूजा? जानिए सदियों पुरानी परंपरा के पीछे की दिलचस्प वजह
शनिवार को चंद्रमा कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन केतु और गुरु सिंह राशि में, मंगल कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, सूर्य, बुध तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में और शुक्र कन्या राशि में रहेंगे।
दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इससे आपकी यात्रा सुखद और आरामदायक रहेगी।
7 नवंबर, शनिवार को राहुकाल सुबह 09 बजकर 25 मिनट से 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। राहुकाल के दौरान कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
विक्रम संवत- 2083
मास- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- चित्रा और स्वाती
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:39 AM
सूर्यास्त - 5:41 PM
चन्द्रोदय - Nov 07 4:39 AM
चन्द्रास्त - Nov 07 4:18 PM
यम गण्ड - 1:33 PM – 2:56 PM
कुलिक - 6:39 AM – 8:02 AM
दुर्मुहूर्त - 08:07 AM – 08:51 AM
वर्ज्यम् - 01:06 PM – 02:47 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।