Aaj Ka Rashifal (1 फरवरी 2026 का राशिफल): महीने के पहले दिन 5 राशि वालों को होगा धन लाभ

Published : Feb 01, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: 1 फरवरी, रविवार को प्रीति, आयुष्मान, श्रीवत्स, वज्र, रवि पुष्य और सर्वार्थसिद्धि नाम के 6 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इनका असर सभी राशियों पर होगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

PREV
113
1 फरवरी 2026 राशिफल

1 February 2026 Ka Rashifal: 1 फरवरी 2026 को मेष राशि वाले को मेहनत का फल मिलेगा, बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी। वृषभ राशि वाले दूसरों की बातों में न आएं, दिन शुभ रहेगा। मिथुन राशि वाले के घर मेहमान आ सकते हैं, भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। कर्क राशि वाले धार्मिक काम में व्यस्त रहेंगे, संतान की सेहत बिगड़ सकती है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?


ये भी पढ़ें-
Rashifal February 2026: फरवरी में किसे मिलेगा भाग्य का साथ? जानें मासिक राशिफल से

213
मेष राशिफल 1 फरवरी 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

अपने परिवार वालों की सेहत का ध्यान रखें। बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। प्रेम संबंधों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों के भरोसे कोई काम न करें। पहले की गई मेहनत का फायदा आज आपको मिल सकता है।


ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: 4 राशि वाले हो जाएं सावधान, ले सकते हैं गलत निर्णय-बिगड़ेगी सेहत

313
वृषभ राशिफल 1 फरवरी 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

परिवार के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती है। सरकारी कामों से धन लाभ होगा। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होने से खुशी होगी। घर के निर्माण में प्रगति होगी। आज का दिन शुभ रहने वाला है। दूसरों की बातों में भूलकर भी न आएं।

413
मिथुन राशिफल 1 फरवरी 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

धर्म के प्रति आपकी आस्था में कमी आ सकती है। नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है। लोग आपके व्यवहार की प्रशंसा करेंगे। बिजनेस में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। घर में मेहमानों के आने से खुशी होगी। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।

513
कर्क राशिफल 1 फरवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आज गैरजरुरी कामों में आपका समय खराब हो सकता है। घर के बुजुर्ग किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। धार्मिक कामों में आपकी रूचि बनी रहेगी। संतान की सेहत की चिंता आपको परेशान कर सकती है। रुके हुए काम दोबारा शुरू हो सकते हैं।

613
सिंह राशिफल 1 फरवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)

बिजनेस में नुकसान होने के योग बन रहे हैं। बच्चों के साथ आपका व्यवहार थोड़ा रूखा रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। किसी वजह से आपकी टेंशन आज बढ़ सकती है। नए लोगों से दोस्ती करने से आपको बचना चाहिए।

713
कन्या राशिफल 1 फरवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

आज आपको अनुभवी लोगों का साथ मिल सकता है। कोई अच्छी खबर भी आपको सुनने को मिल सकती है। संतान की उन्नति देखकर मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यस्त रहने के बावजूद आप परिवार के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

813
तुला राशिफल 1 फरवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)

आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। भावुकता में आकर कोई भी गलत निर्णय न लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। समय का सदुपयोग करने में सफल रहेंगे। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं।

913
वृश्चिक राशिफल 1 फरवरी 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज आपके मन में कोई अज्ञात भय बना रहेगा। अपने लक्ष्य को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। सेहत भी ठीक रहेगी।

1013
धनु राशिफल 1 फरवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज आप अपने जरूरी काम दोपहर से पहले कर लें। लव लाइफ में परेशानी का अनुभव होगा। लोग किसी बात पर आपकी बुराई कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। संतान से सुख मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ संभव है।

1113
मकर राशिफल 1 फरवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)

आज स्टूडेंट्स कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। दूसरों की मदद करके आपको अच्छा लगेगा। बिजनेस पहले से अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। किसी भी मामले में त्वरित फैसला करने से बचें।

1213
कुंभ राशिफल 1 फरवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

किसी शादी समारोह में जाकर आपको अच्छा लगेगा। करियर के जिन मौकों की आपको तलाश है वो मिल सकते हैं। नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचें नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। धन लाभ के योग भी बन सकते हैं।

1313
मीन राशिफल 1 फरवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)

रिश्तेदारों से किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। अटका हुआ पैसा आज मिल सकता है। वर्क प्लेस पर आपकी स्थिति में मजबूती आएगी। लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं। संतान से सुख मिलेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories