MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Rashifal February 2026: फरवरी में किसे मिलेगा भाग्य का साथ? जानें मासिक राशिफल से

Rashifal February 2026: फरवरी में किसे मिलेगा भाग्य का साथ? जानें मासिक राशिफल से

Monthly Horoscope February 2026: साल 2026 के दूसरे महीने फरवरी में कईं बड़े ग्रह राशि बदलेंगे, जिससे शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे। ग्रहों की युति से बनने वाले इन योगों का असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। जानें फरवरी 2026 के मासिक राशिफल से अपना भविष्य।

5 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jan 31 2026, 10:49 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
फरवरी 2026 का मासिक राशिफल
Image Credit : Getty

फरवरी 2026 का मासिक राशिफल

Monthly Rashifal 1-28 February 2026: फरवरी 2026 में ग्रह परिवर्तन के कारण कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिनका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। महीने की शुरूआत में 3 फरवरी को बुध राशि बदलेगा, इसके बाद 5 फरवरी को शुक्र। इन दोनों ग्रहों के कुंभ राशि में जाने से राहु के साथ त्रिग्रही संयोग बनेगा। वहीं 13 फरवरी को सूर्य और 23 फरवरी को मंगल भी राशि बदलेंगे। फरवरी 2026 का महीना किस राशि के लिए कैसा रहेगा? जानें मासिक राशिफल से…


ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ

213
मेष राशिफल फरवरी 2026
Image Credit : Getty

मेष राशिफल फरवरी 2026

इस महीने लव लाइफ में कोई बड़ा फैसला न लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। नौकरी-बिजनेस से जुड़ी विदेश यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट इस महीने आप कर सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए ये समय अच्छा रहेगा। मेहनत का पूरा फल इस महीने इन्हें प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर आ सकते हैं, जिससे परेशानी होगी।


ये भी पढ़ें-
Somvati Amavasya 2026: कब है साल की पहली सोमवती अमावस्या? नोट करें डेट

313
वृषभ राशिफल फरवरी 2026
Image Credit : Getty

वृषभ राशिफल फरवरी 2026

इस महीने आप अपना नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं, इसका फायदा आपको निकट भविष्य में जरूर मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। दोस्तों से मुलाक़ात होगी। इस महीने रिस्क वाले काम करने से बचें और बिजली के उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें।

413
मिथुन राशिफल फरवरी 2026
Image Credit : Getty

मिथुन राशिफल फरवरी 2026

इस महीने इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। युवाओं का समय मौज-मस्ती में गुजरेगा। घर के लिए खरीदी कर सकते हैं। किस्मत का पूरा-पूरा साथ आपको इस महीने प्राप्त होगा। वर्क प्लेस पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। किसी कठिन यात्रा पर जा सकते हैं, ये जिंदगी और मृत्यु के अनुभव की यात्रा होगी। दूसरों की बातों में आकर गलत निर्णय ले सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

513
कर्क राशिफल फरवरी 2026
Image Credit : Getty

कर्क राशिफल फरवरी 2026

इस महीने बिजनेस में उन्नति होती रहेगी। नए लोगों से संपर्क भविष्य में आपको बहुत काम आने वाला है। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी। किसी बात पर पिता से हल्की-फुल्की बहस हो सकती है। कोई पुराना रोग आपको परेशान करेगा। अगर नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। ससुराल पक्ष से धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्टूडेंटस के लिए भी समय अनुकूल है।

613
सिंह राशिफल फरवरी 2026
Image Credit : Getty

सिंह राशिफल फरवरी 2026

इस महीने आपके घर में खुशहाली बनी रहेगी। बिजनेस की यात्रा सफल रहेगी। अगर आप किसी काम के लिए बैंक से लोन लेने की सोच रहे हैं तो उसमें भी सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में दोस्तों से मदद मिलेगी। पार्टनर से कोई सरप्राइज भी मिल सकता है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश आदि हो सकते हैं। सेहत से जुड़े मामलों में इजाफा होगा।

713
कन्या राशिफल फरवरी 2026
Image Credit : Getty

कन्या राशिफल फरवरी 2026

इस महीने आपको परिवार के साथ क्वालिटी समय बिताने का मौका मिलेगा। नया वाहन या घर भी इस महीने आप खरीद सकते हैं। नौकरी के लिए समय मिला-जुला रहेगा। काम का प्रेशर आपको थका सकता है। आंखों से जुड़ा कोई रोग आपको परेशान कर सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकेत हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनकी इच्छा पूरी होगी।

813
तुला राशिफल फरवरी 2026
Image Credit : Getty

तुला राशिफल फरवरी 2026

प्रेम संबंधों के लिए यह महीना शानदार रहने वाला है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश होकर कोई बड़ा प्रोजेक्ट भी आपको दे सकते हैं। बिजनेस के लिए भी समय अनुकूल है। इनकम में वृद्धि होगी। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है। बिजनेस से जुड़ी किसी बड़ी योजना पर विचार हो सकता है। किसी बड़े संत या धार्मिक गुरु से मिलने के योग बन रहे हैं।

913
वृश्चिक राशिफल फरवरी 2026
Image Credit : Getty

वृश्चिक राशिफल फरवरी 2026

इस राशि के युवाओं को एज्युकेशन में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा ध्यान रखें क्योंकि इनके खिलाफ कोई साजिश हो सकती है। बिजनेस में भविष्य के प्लान पर काम करेंगे, साथ ही कोई फायदेमंद डील भी इस समय हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें नहीं तो बाद में रोग ज्यादा बड़ा हो सकता है। हसबैंड-वाइफ किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं।

1013
धनु राशिफल फरवरी 2026
Image Credit : Getty

धनु राशिफल फरवरी 2026

इस राशि के लोग इस महीने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। पति-पत्नी के बीच रिश्तों में मजबूती आएगी। नौकरी में प्रमोशन के योग भी इस महीने बन रहे हैं। संतान पक्ष के सहयोग से आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। महीने के अंतिम दिनों में सेहत को लेकर सावधानी रखने की जरूरत है नहीं तो मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी। नया वाहन खरीदने के योग भी इस महीने बन रहे हैं।

1113
मकर राशिफल फरवरी 2026
Image Credit : Getty

मकर राशिफल फरवरी 2026

नौकरी-बिजनेस में लोग आफको व्यवहार से प्रभावित हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे आपकी टेंशन थोड़ी कम होगी।। सेहत पहले से ठीक रहेगी। घर में मेहमानों के आने से अच्छा लगेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। बिजनेस से जुड़ी योजना सफल होगी।

1213
कुंभ राशिफल फरवरी 2026
Image Credit : Getty

कुंभ राशिफल फरवरी 2026

इस महीने आपको सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि विरोधी सक्रिय रहेंगे। किसी भी कागज या दस्तावेज पर बिना सोचे-समझे साइन न करें। यात्रा के दौरान परेशानी का अनुभव होगा। संतान से किसी बात पर विवाद हो सकता है हालांकि ये स्थिति अधिक समय तक नहीं रहेगी। महीने के अंत में कोई गुड न्यूज मिल सकती है। सेहत में सुधार होगा और वर्क प्लेस के विवाद समाप्त होंगे।

1313
मीन राशिफल फरवरी 2026
Image Credit : Getty

मीन राशिफल फरवरी 2026

इस राशि के बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। इस महीने हेल्थ में लगातार उतार-चढ़ाव से आप परेशान रह सकते हैं। बिज़नेस के मामले में समय अच्छा रहेगा। अगर कोई पुराना कर्ज है तो उसे चुकाने में सफल रहेंगे। नई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान इस महीने में बन सकता है। कोर्ट में अगर कोई केस चल रहा है तो उसमें सफलता मिल सकती है। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Ka Panchang 31 January 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, दिन भर रहेंगे 5 शुभ-अशुभ योग, जानें मुहूर्त
Recommended image2
Aaj Ka Rashifal (31 जनवरी 2026 का राशिफल): 5 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved