Budh Gochar 2026: 4 राशि वाले हो जाएं सावधान, ले सकते हैं गलत निर्णय-बिगड़ेगी सेहत
Budh Gochar 2026: 3 फरवरी को बुध ग्रह मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होने से 4 राशि वालों की परेशानियां अचानक बढ़ सकती है। इन्हें धन हानि के साथ और भी कईं समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

फरवरी 2026 में बुध कब बदलेगा राशि?
Budh Rashifal Febuary 2026: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रह बताए गए हैं। ये सभी ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलते हैं। इन नवग्रहों में बुध भी एक है। इसे सौरमंडल का राजकुमार भी कहा जाता है। बुध के बारे में कहते हैं ये कि ये ग्रह एक राशि में 23 से 28 दिन तक रहता है। चंद्रमा के बाद ये सबसे तेजी से राशि बदलने वाला ग्रह है। 3 फरवरी को बुध ग्रह मकर से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। ऐसा होने से 4 राशि वालों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
ये भी पढ़ें-
February 2026 Muhurat: नोट करें विवाह, गृह प्रवेश और खरीदी के मुहूर्त
वृष वालों को होगा नुकसान
बुध के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को बड़ा नुकसान होने के योग बनेंगे। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। पुराने विवाद फिर सामने आ सकते हैं। अगर कोर्ट में कोई मामला विचाराधीन है तो वहां भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी बात पर बड़ा विवाद हो सकता है। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें-
13 फरवरी से कुंभ में प्रवेश करेंगे ग्रहों के राजा सूर्य, 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!
कर्क वाले रहें सावधान
इस राशि के लोग रिस्क वाले काम न करें नहीं तो दुर्घटना होने का भय है। वाहन आदि भी सावधानी से चलाएं। अगर कही पैसा इन्वेस्ट किया है तो वह डूब सकता है। पति-पत्नी के विवाद अधिक होने से परिवार में अशांति का माहौल रहेगा। संतान की सेहत की चिंता सताएगी। बिजनेस-नौकरी में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों की बातों में न आएं।
कन्या वालों की बिगड़ सकती है सेहत
इस राशि के लोगों को सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग दूसरी नौकरी की तलाश में है, उन्हें अभी थोड़ा रुकना होगा नहीं तो जल्दबाजी में गलत निर्णय ले सकते हैं। ससुराल पक्ष से किसी बात पर विवाद की संभावना बन रही है। कोई भी चीज खरीदें तो पहले अच्छी तरह से जांच-परख लें। दूर स्थान की यात्रा करने से बचें।
मकर वाले ले सकते हैं गलत निर्णय
इस राशि के लोग कोई भी बड़ा निर्णय इस समय लेने से बचें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। कोई अपना व्यक्ति ही आपको धोखा दे सकता है। पार्टनरशिप के बिजनेस में नुकसान संभव है। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई भी सौदा इस समय न करें तो बेहतर रहेगा। इधर की बात उधर करने से बचें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।