Aaj Ka Rashifal In Hindi: 1 नवंबर, रविवार को पुष्य नक्षत्र दिन भर रहेगा। पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। इस नक्षत्र में की गई खरीदी बहुत ही शुभ मानी जाती है। रविवार को पुष्य नक्षत्र होने से श्रीवत्स योग बनता है।
1 November 2026 Ka Rashifal: 1 नवंबर, रविवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी। इस दिन पुष्य नक्षत्र होने से रवि पुष्य का शुभ योग बनेगा। ये शुभ योग खरीदी के लिए बहुत खास माना जाता है। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से इस दिन साध्य, शुभ, श्रीवत्स और सर्वार्थसिद्धि नाम के 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे। चंद्रमा के राशि बदलन से असर सभी राशियों पर दिखाई देगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
213
मेष राशिफल 1 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपका मन कई कामों में उलझा रहेगा। ध्यान भटकने से काम में गलतियां हो सकती हैं, इसका असर उसकी गुणवत्ता पर पड़ेगा। आत्मविश्वास थोड़ा कमजोर रहेगा। बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें। दोस्तों की राय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
अपनी बातचीत और व्यवहार से अच्छे रिश्ते बना पाएंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलने से खुशी होगी। रविवार को ऑफिस और कामकाज की चिंता छोड़कर परिवार के साथ समय बिताएं। छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन अनजान लोगों पर जल्दी भरोसा न करें।
आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे मन खुश होगा। परिवार के साथ किसी खुशी के कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। खान-पान पर ध्यान दें, नहीं तो पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने विचारों को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। खुद को समय देने और अपनी खूबियों को पहचानने के लिए दिन अच्छा है। कामकाज की चिंता छोड़कर आराम करें। गुस्से या जिद में आकर किसी से गलत तरीके से बात न करें।
आज आपका मन पूजा-पाठ और धार्मिक कामों में लगेगा। दूर रहने वाले किसी व्यक्ति से अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी और बिजनेस से जुड़ी बातों को फिलहाल किनारे रखें। अचानक कहीं जाने का प्लान बन सकता है। इससे थकान बढ़ने के साथ खर्च भी हो सकता है।
713
कन्या राशिफल 1 नवंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
दोस्तों और जान-पहचान के लोगों से अच्छा सहयोग मिलेगा। आपके कुछ पुराने निजी काम आज पूरे हो सकते हैं। रविवार का दिन आराम करने और परिवार के साथ बिताने के लिए अच्छा है। ज्यादा व्यस्त रहने के कारण घरवालों को समय नहीं दे पाने का अफसोस हो सकता है।
813
तुला राशिफल 1 नवंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आज का दिन अपनी पसंद के काम करने और आराम करने में बिताएं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजारने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा। ऑफिस की बातों को घर पर न लाएं। अपने व्यवहार में घमंड न आने दें, वरना करीबी लोगों से दूरी बढ़ सकती है।
आज किस्मत आपका साथ देगी। धार्मिक कामों में मन लगेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। रविवार को ऑफिस के कागजी काम और कानूनी मामलों को टालना बेहतर होगा। खान-पान में सावधानी रखें, मौसम बदलने का असर सेहत पर पड़ेगा।
1013
धनु राशिफल 1 नवंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
पढ़ाई, नई चीजें सीखने और खुद को समझने के लिए दिन अच्छा है। परिवार के साथ बैठकर बातचीत करने और समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी या बिजनेस की परेशानियों को लेकर ज्यादा न सोचें। मन में चिंताएं रह सकती हैं या आलस महसूस हो सकता है।
1113
मकर राशिफल 1 नवंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आज वैवाहिक जीवन और परिवार से जुड़े मामलों में खुशियां मिलेंगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। कामकाज की चिंता छोड़कर अपनों के साथ समय बिताएं। किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में आकर जीवनसाथी या परिवार के सदस्यों पर शक न करें।
1213
कुंभ राशिफल 1 नवंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
सेहत से जुड़ी पुरानी परेशानियों में आज राहत मिल सकती है। घर की साफ-सफाई और अपनी जरूरतों पर ध्यान देने का मौका मिलेगा। ऑफिस के तनाव को भूलकर आराम करें। खान-पान में लापरवाही न करें, क्योंकि पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।
1313
मीन राशिफल 1 नवंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
कला से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। संगीत, साहित्य और अपनी पसंद के दूसरे कामों में समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज कामकाज की चिंता छोड़कर अपने शौक पूरे करें। जोश में आकर कोई फैसला न लें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.