1 November 2026 Ka Panchang: 1 नवंबर, रविवार को पुष्य नक्षत्र दिन भर रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से इस दिन अनेक शुभ योग बनेंगे। भानु सप्तमी, कालाष्टमी और अहोई अष्टमी का व्रत भी इसी दिन किया जाएगा।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 1 नवंबर 2026, रविवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन पुष्य नक्षत्र दिन भर रहेगा। रविवार को पुष्य नक्षत्र होना बहुत ही शुभ माना जाता है। साध्य, शुभ, श्रीवत्स और सर्वार्थसिद्धि नाम के 4 शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। आगे जानें इस दिन के शुभ मुहूर्त , राहुकाल और दिशा शूल से जुड़ी पूरी डिटेल…

1 नवंबर 2026 को ग्रहों की स्थिति

रविवार को चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि में मंगल पहले से स्थित है। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन शनि मीन राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु व गुरु सिंह राशि में रहेंगे।

ये भी पढ़ें-
November 2026 Rashifal: मंगल-सूर्य सहित 5 ग्रह बदलेंगे राशि, बड़े उलटफेर के संकेत-किसे मिलेगा पैसा, प्रमोशन और फायदा? 

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (1 November 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इससे आप परेशानियों से बच सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Pushya Nakshatra 2026: कब है पुष्य नक्षत्र, इस दिन राशि अनुसार क्या खरीदें-कहां इन्वेस्टमेंट करने से बचें?

1 नवंबर 2026 राहुकाल का समय

1 नवंबर, रविवार को राहुकाल शाम 04 बजकर 21 मिनिट से 05 बजकर 44 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल के दौरान कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

1 नवंबर 2026 पंचांग

विक्रम संवत- 2083
मास- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पुष्य और आश्लेषा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:36 AM
सूर्यास्त - 5:44 PM
चन्द्रोदय - Nov 01 11:52 PM
चन्द्रास्त - Nov 01 12:41 PM

1 नवंबर 2026 गुरु पुष्य शॉपिंग मुहूर्त

सुबह 07:59 से 09:23 तक
सुबह 09:23 से 10:46 तक
दोपहर 11:48 से 12:32 तक
सुबह 01:34 से 02:57 तक
शाम 05:44 से 07:21 तक
शाम 07:21 से 08:57 तक

1 नवंबर 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 12:10 PM – 1:34 PM
कुलिक - 2:57 PM – 4:21 PM
दुर्मुहूर्त - 04:15 PM – 05:00 PM
वर्ज्यम् - 01:16 PM – 02:47 PM

अहोई अष्टमी 2026 शुभ मुहूर्त

1 नवंबर, रविवार को अहोई अष्टमी पूजा का मुहूर्त शाम 05 बजकर 36 मिनट से 06 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। यानी महिलाओं को पूजा के लिए 01 घण्टे 18 मिनट का समय मिलेगा। इस दिन तारों को देखने का समय शाम 6 बजे से है।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।