November 2026 Rashifal: मंगल-सूर्य सहित 5 ग्रह बदलेंगे राशि, बड़े उलटफेर के संकेत-किसे मिलेगा पैसा, प्रमोशन और फायदा? जानें मासिक राशिफल से

Published : Oct 31, 2026, 10:11 AM IST

Monthly Horoscope November 2026: साल 2026 का 11वां महीना ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बहुत ही खास रहेगा। इस महीने में गुरु और केतु के साथ होने ध्वज नाम का योग बना रहेगा, जिसका असर सभी राशियों पर होगा।

PREV
113
कैसा रहेगा नवंबर 2026 का महीना?

Monthly Rashifal 1-30 November 2026: नवंबर 2026 में सबसे ज्यादा असर गुरु ग्रह का देखने को मिलेगा। ये ग्रह सिंह राशि में केतु के साथ मिलकर ध्वज योग बनाएगा। इसके अलावा इस महीने में सूर्य तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में आएगा, वहीं मंगल कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। 14 नवंबर तक बुध तुला राशि में वक्री रहेगा इसके बाद मार्गी हो जाएगा। शुक्र भी इस महीने में वक्री स्थिति में राशि बदलेगा। ग्रहों के इस उलटफेर का असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। मासिक राशिफल से जानिए नवंबर 2026 का महीना किस राशि के लिए कैसा रहेगा…

213
मेष राशिफल नवंबर 2026

इस महीने परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। ससुराल की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मुलाकात कुछ ऐसे प्रभावशाली लोगों से होगी, जिनका सहयोग आगे चलकर फायदेमंद रहेगा। घर में शादी या सगाई का कार्यक्रम हो सकता है। सरकारी योजनाओं का फायदा मिलने के साथ धन लाभ के भी योग हैं। हालांकि, प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं और कुछ लोगों का रिश्ता टूटने की नौबत आ सकती है। बिजनेस में आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहेंगे।

313
वृषभ राशिफल नवंबर 2026

आर्थिक मामलों में यह महीना राहत देने वाला रहेगा। सरकारी योजनाओं से फायदा मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मिलकर अच्छा लगेगा। किसी विवाद में आपका पक्ष मजबूत रह सकता है। दूसरी ओर, लव लाइफ में नई परेशानियां खड़ी हो सकती हैं और जरूरी कामों में रुकावटें आ सकती हैं। नौकरी और बिजनेस के लिहाज से समय अच्छा है। कारोबार को किसी नए सेक्टर में शुरू करने का मौका मिल सकता है। सेहत के मामले में एलर्जी को लेकर सतर्क रहें।

413
मिथुन राशिफल नवंबर 2026

इस महीने बिजनेस में किसी अनजान व्यक्ति के साथ पार्टनरशिप करने से बचें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। काम के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी इनकम अच्छी रहेगी, लेकिन कुछ लोग आपकी निजी जिंदगी में दखल दे सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने पर मन खुश रहेगा। लव लाइफ में भी अच्छा समय बिताने के मौके मिलेंगे। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। मन न होने के बावजूद दूसरों की बात माननी पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें-
Diwali Date 2026: धनतेरस, छोटी दिवाली या लक्ष्मी पूजा… किस दिन क्या है? तारीखों का कन्फ्यूजन ऐसे करें दूर

513
कर्क राशिफल नवंबर 2026

संपत्ति से जुड़े विवाद इस महीने कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकते हैं। आर्थिक परेशानियों के कारण पैसों की कमी महसूस हो सकती है। बिजनेस में प्रतिद्वंद्वी आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। इसलिए हर काम सोच-समझकर करें और सही समय पर सही फैसला लें। प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ सकता है, जबकि अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं।

ये भी पढ़ें-
November 2026 Festival Date: कब है धनतेरस, दिवाली और छठ पूजा? नोट करें नवंबर के व्रत-त्योहारों की डेट

613
सिंह राशिफल नवंबर 2026

इस महीने आपको अपने कामकाज में थोड़ी सावधानी रखनी होगी। कई जरूरी काम अटक सकते हैं और अनजान लोगों पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। भावनाओं में बहने के बजाय सोच-समझकर फैसले लेने से बेहतर नतीजे मिलेंगे। दोस्तों के साथ अचानक कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। किसी शादी या पारिवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी से फायदा होने के योग हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

713
कन्या राशिफल नवंबर 2026

इस महीने कोई बड़ी उपलब्धि या फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। संतान की कामयाबी से मान-सम्मान बढ़ेगा। भाई आपका पूरा साथ देंगे। कुछ रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना हो सकता है। बिजनेस में धीरे-धीरे सुधार आएगा और नौकरी करने वालों को सीनियर अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है। सेहत को नजरअंदाज न करें, एलर्जी या इंफेक्शन की समस्या परेशान कर सकती है। आप किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने के लिए नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं।

813
तुला राशिफल नवंबर 2026

इस महीने कुछ लोग आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं। आसपास के लोगों को लेकर सतर्क रहें। फालतू खर्चों के कारण बजट बिगड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब हो सकती है। बिजनेस में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन उसके मुकाबले मुनाफा कम मिलने की आशंका है। किसी दोस्त से जुड़ी निराशाजनक खबर मिल सकती है। मकान या दुकान खरीदने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी अच्छी तरह जांच लें।

913
वृश्चिक राशिफल नवंबर 2026

इस महीने माता-पिता की देखभाल और उनकी सेवा करने का अवसर मिलेगा। हालांकि, काम की व्यस्तता के कारण परिवार को पर्याप्त समय देना मुश्किल हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में पहले के मुकाबले बेहतर नतीजे मिलेंगे। कमाई बढ़ाने के लिए पार्ट टाइम काम शुरू करने का विचार भी कर सकते हैं। जमीन, मकान या दूसरी प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। युवा दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से कोई गिफ्ट मिल सकता है।

1013
धनु राशिफल नवंबर 2026

इस महीने स्टूडेंट्स का ध्यान पढ़ाई पर रहेगा और वे बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। महिलाओं की सेहत में सुधार होगा। पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों में भी मन लग सकता है। हालांकि, खर्चों में बढ़ोतरी होने की आशंका है। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें, वरना चोट लग सकती है। महीने के मध्य में घर में शादी या किसी दूसरे शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। संतान का पूरा साथ मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी और रिश्तों में प्यार बना रहेगा।

1113
मकर राशिफल नवंबर 2026

माता-पिता की सेहत को लेकर चल रही चिंताएं इस महीने कम हो सकती हैं। बच्चों की उपलब्धियों से खुशी मिलेगी और कोई गुड न्यूज भी सुनने को मिल सकती है। आप अपनी सूझबूझ से मुश्किल कामों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा होने के अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा।

1213
कुंभ राशिफल नवंबर 2026

इस महीने विरोधियों की चुनौतियों का सामना करने में सफल रहेंगे। बिजनेस से जुड़ी योजनाएं उम्मीद के मुताबिक आगे बढ़ेंगी और आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। पुरानी समस्याओं का हल निकल सकता है और जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद भी मिलेगी। हालांकि, टैक्स से जुड़ा कोई छोटा मामला परेशानी दे सकता है। संतान की तरफ से खुशी मिलेगी और अटके हुए काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद होने की आशंका है।

1313
मीन राशिफल नवंबर 2026

इस महीने कानूनी और दूसरे विवादित मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा और भाइयों का सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर भी मिलेंगे। नौकरी में अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा। किसी नए सेक्टर में काम शुरू करने की योजना भी बन सकती है। कामकाज से जुड़ी जरूरतों के लिए पैसों की कमी नहीं रहेगी।



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories