Aaj Ka Rashifal In Hindi: 29 अक्टूबर, गुरुवार को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेगा। करवा चौथ का दिन किस राशि के लिए कैसा रहेगा, आगे जानिए।
29 October 2026 Ka Rashifal: 29 अक्टूबर, गुरुवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी। इसे कर्क चतुर्थी और करवा चौथ के नाम से भी जाना जाता है। गुरुवार की रात चंद्रमा वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से उत्पात, मृत्यु, परिघ और शिव नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
213
मेष राशिफल 29 अक्टूबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
अपने विरोधियों से आगे रहेंगे और धन कमाने के नए मौके मिलेंगे। कारोबार में बड़े सौदे मिल सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन नए लोगों से जुड़ते समय सावधानी रखें। दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं नहीं तो बड़ा विवाद हो सकता है।
रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। मुश्किल मामलों को सुलझा लेंगे। पर्सनल लाइफ और काम के बीच संतुलन बनाए रखें। विदेश यात्रा से फायदा हो सकता है। संतान सुख मिलेगा।
आज गुस्से या जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। नए काम की शुरुआत टालना बेहतर रहेगा। पति-पत्नी के बीच तनाव हो सकता है और वर्क प्लेस पर रुकावटें आ सकती हैं। पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। इलाज पर खर्च भी बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
नई नौकरी शुरू करने का मौका मिल सकता है। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। दोस्तों के साथ पार्टी एंजाय करेंगे।
सिंह राशिफल 29 अक्टूबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)
मन में छिपी इच्छाएं सामने आ सकती हैं। काम करने के तरीके में बदलाव करेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने से फायदा मिल सकता है। जॉब में मनचाही जगह ट्रांसफर होने की संभावना है। उच्च शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और गूढ़ विषयों में रुचि बढ़ेगी।
कन्या राशिफल 29 अक्टूबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
नए काम को लेकर योजनाएं बनाएंगे, लेकिन कारोबार में थोड़ा नुकसान हो सकता है। पिता की सेहत की चिंता बनी रहेगी। विवादित मामलों में बहस करने से बचें। काम में मन कम लग सकता है, हालांकि धार्मिक विचारों वाले लोगों से सम्मान मिलेगा।
813
तुला राशिफल 29 अक्टूबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। ऐसे में बहस या झगड़ा करने के बजाय शांति से बात करें। जीवनसाथी पर बेवजह शक न करें। मन के मुताबिक काम न होने से निराशा हो सकती है। खानपान में सावधानी रखें और ज्यादा भारी भोजन से बचें।
आपकी काम करने की क्षमता बढ़ेगी और बिजनेस में तरक्की के मौके मिलेंगे। सेहत से जुड़ी परेशानी में राहत मिल सकती है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रह सकता है। संतान को उपलब्धि मिल सकती है।
अपनी कमियों पर ध्यान न देने से आपको दूसरों के सामने शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। पैतृक कारोबार में बच्चों की मदद मिल सकती है। विरोधियों पर जीत हासिल करेंगे। घर पर अचानक मेहमान आ सकते हैं। विद्यार्थियों को नौकरी के अवसर मिलने की संभावना है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का ध्यान भटक सकता है। जिद पर अड़े रहने से आलोचना झेलनी पड़ेगी। बदलती परिस्थितियों के साथ तालमेल बैठाने में परेशानी होगी, लेकिन उच्च शिक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। बच्चों की जिद परेशान कर सकती है।
अपने फैसले सोच-समझकर लें, दूसरों की बातों को महत्व दें। ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोग तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। माता की सलाह आपके काम आ सकती है। कारोबार में उतार-चढ़ाव रह सकता है और कुछ लोग आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं।
1313
मीन राशिफल 29 अक्टूबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
विरोधियों पर आपका पलड़ा भारी रहेगा। धन कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे और कारोबार में बड़े सौदे हो सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन नए लोगों से संपर्क करते समय सतर्क रहें। पति-पत्नी में किसी बात पर कहासुनी संभव है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.