Guru Ketu Conjunction 2026: ज्योतिषियों के अनुसार जब गुरु और केतु एक ही राशि में होते हैं तो ध्वज नाम का योग बनाते हैं। 31 अक्टूबर को सिंह राशि में गुरु और केतु के साथ होने से ये योग बनेगा। सभी राशियों पर इसका अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा।
Guru Ketu Yuti 2026 Rashifal: 31 अक्टूबर 2026 को गुरु ग्रह कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि में पहले से केतु मौजूद हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति बनेगी। ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, धन और भाग्य से जोड़कर देखा जाता है, जबकि केतु अचानक बदलाव, भ्रम और आध्यात्मिकता का कारक माना जाता है। गुरु और केतु के साथ होने से कुछ राशियों पर बड़ी मुसीबत आ सकती है। इन लोगों को खास सावधानी रखने की जरूरत है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. जय शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
25
वृषभ राशि: अचानक आएगी बड़ी परेशानी
इस राशि वालों को गुरु-केतु की युति के दौरान सावधान रहने की जरूरत है। इनके जीवन में अचानक कोई बड़ी परेशानी आ सकती है। घर-परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी से बचें। नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है। बिजनेस में मनचाहा परिणाम मिलने में देरी हो सकती है।
35
कन्या राशि: बिगड़ सकता है बजट
इस राशि वालों के खर्च बढ़ने से इनका बजट बिगड़ सकता है। नौकरी या बिजनेस में किसी नए काम को शुरू करने से पहले उससे जुड़ी शर्तों को अच्छी तरह समझ लें। किसी के कहने पर बड़ा निवेश करने से बचें। नींद की कमी और काम की चिंता भी परेशान कर सकती है। अगर इन्वेस्टमेंट करने से सोच रहे हैं तो सावधान रहें नहीं तो ये पैसा डूब सकता है।
इस राशि के लोगों को वाहन चलाते समय सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। ये लोग कोई भी रिस्क वाला काम न करें तो बेहतर रहेगा। नौकरी और कारोबार में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। ऑफिस में किसी से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ लें।
इस राशि के लोगों को कानूनी मामलों से दूर रहने में भलाई है नहीं तो ये उलझ सकते हैं। बिना पूरी जानकारी के निवेश करना या पैसा उधार देना नुकसान का कारण बन सकता है। परिवार में पैसों को लेकर मतभेद की संभावना है। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ेगा। संतान के भविष्य को लेकर बनाई गई योजना फेल हो सकती है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.