Aaj Ka Rashifal 27 October 2026: त्रिपुष्कर योग से मिलेगा 3 गुना फायदा, 4 राशियों को एक्सट्रा इनकम-राजनीति में बड़ा पद

Published : Oct 27, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 27 अक्टूबर, मंगलवार से हिंदू कैलेंडर के आठवें महीने कार्तिक की शुरूआत होगी। इस दिन त्रिपुष्कर नाम का शुभ योग भी बनेगा। त्रिपुष्कर योग में किए गए शुभ कामों का फल 3 गुना होकर मिलता है।

PREV
113
27 अक्टूबर 2026 का राशिफल

27 October 2026 Ka Rashifal: 27 अक्टूबर, मंगलवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा और द्वितिया तिथि का संयोग बन रहा है। मंगलवार को ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से मूसल, गद, सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि, त्रिपुष्कर और व्यातीपात नाम के 6 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

213
मेष राशिफल 27 अक्टूबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज घर का माहौल अच्छा रहेगा। आप अपने काम का प्रचार करने के बारे में सोच सकते हैं। परिवार की खुशी के लिए महंगी चीजें खरीदने का मन हो सकता है। लेकिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें और हर काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहने से बचें।

313
वृषभ राशिफल 27 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

कोई जरूरी काम अटक सकता है। खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का बोझ न डालें। घर और ऑफिस के बीच तालमेल बनाना मुश्किल होगा लेकिन आप स्थिति संभाल लेंगे। बेवजह भागदौड़ हो सकती है। कुछ लोग आपकी परेशानियों को गंभीरता से नहीं लेंगे।

413
मिथुन राशिफल 27 अक्टूबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

संतान की किसी बात से आपका मन दुखी हो सकता है। कारोबार से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी। वर्क प्लेस पर आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। पहले की गई मेहनत का फायदा मिल सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनी रहेगी।


ये भी पढ़ें-
Aaj Ka Panchang 27 October 2026: चंद्रमा उच्च राशि में, सर्वार्थसिद्धि-त्रिपुष्कर योग, जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त

513
कर्क राशिफल 27 अक्टूबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

राजनीति से जुड़े लोगों को अपने पद की चिंता होगी। अपने फायदे के लिए किसी का अपमान न करें। जॉब में प्रमोशन को लेकर चर्चा हो सकती है। बिजनेस में नए प्रयोग करने का मौका मिलेगा। परिवार और समाज में आपकी तारीफ होगी। दिनचर्या अस्त-व्यस्त रह सकती है।

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope October 2026: गुरु-चंद्र बदलेंगे राशि, नौकरी-बिजनेस और लव लाइफ पर क्या होगा असर? 

613
सिंह राशिफल 27 अक्टूबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

अधिकारी आपके फैसलों पर सवाल उठा सकते हैं। महिलाओं को सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। अपनी गलतियों से सीखें, लेकिन उन्हें लेकर खुद को दोष देते न रहें। रात में फिल्म या वेब सीरीज देखकर मनोरंजन कर सकते हैं। सोचे हुए कुछ काम अटक सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2026: क्या है करवा चौथ की सही डेट, 28 या 29 अक्टूबर? जानें पूजा और चंद्रोदय का समय

713
कन्या राशिफल 27 अक्टूबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझेंगे। मन में अनजाने डर के कारण बेचैनी हो सकती है। अनजान लोगों पर जल्दी भरोसा न करें। अपनी राय दूसरों पर थोपने से बचें। किसी दोस्त की वजह से चिंता हो सकती है। रिसर्च से जुड़े कामों में सफलता मिलने के योग हैं।

813
तुला राशिफल 27 अक्टूबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

आपके पास नए और क्रिएटिव विचार होंगे, जिनका फायदा कामकाज में मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। लोग आपकी सलाह पसंद करेंगे। परिवार के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे और दोस्त भी मुश्किल समय में आपका साथ देंगे।

913
वृश्चिक राशिफल 27 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज काम में मन कम लगेगा, लेकिन अधूरे कामों को पूरा करने का दबाव रह सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं दूर घूमने जाने की योजना बन सकती है। अधिकारी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।

1013
धनु राशिफल 27 अक्टूबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में जल्दबाजी न करें। विद्यार्थी हायर एजुकेशन और पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ कोई डील करने से पहले उसकी शर्तों को अच्छी तरह समझ लें। प्रेम संबंधों में थोड़ी निराशा हो सकती है।

1113
मकर राशिफल 27 अक्टूबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

आज बड़े फैसले लेने से बचें। जरूरत से ज्यादा भावुक होना आपके लिए परेशानी बढ़ा सकता है। काम का तनाव घर पर न निकालें। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद होने की आशंका है। नकारात्मक सोच से दूर रहें।

1213
कुंभ राशिफल 27 अक्टूबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

आज लोगों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। विरोधियों को खुद पर हावी न होने दें। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। आमदनी बढ़ने से आपका आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है।

1313
मीन राशिफल 27 अक्टूबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आज आपका ज्यादातर समय मनोरंजन और अच्छे खानपान में बीत सकता है। छोटे बच्चों की परवरिश को लेकर चिंता हो सकती है। वर्क प्लेस पर आपके अधिकार कम किए जा सकते हैं। अपने सिद्धांतों से समझौता न करें। पैसों की कमी से जरूरी काम अटक सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories