
Saptahik Rashifal 26 October Se 1 November 2026: आने वाले सप्ताह में अक्टूबर महीने के अंतिम दिन यानी 31 अक्टूबर को सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह गुरु कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। ये साल के सबसे बड़े राशि परिवर्तनों में से एक रहेगा। इसके अलावा चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा, जिसके चलते कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिनका असर मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर होगा। जानिए आने वाला सप्ताह किस राशि के लिए कैसा रहेगा…
इस सप्ताह सेहत में सुधार होगा और लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में रुचि बढ़ेगी। अविवाहितों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। कारोबार बढ़ाने के लिए समय अनुकूल रहेगा। उम्मीद के मुताबिक नतीजे न मिलने से मन परेशान हो सकता है। अधूरी डील और बिगड़ी दिनचर्या मुश्किल बढ़ा सकती है। गैस और एसिडिटी से बचने के लिए खानपान का ध्यान रखें। हर बात में खुद को सही साबित करने से बचें और जीवनसाथी से कुछ न छिपाएं।
इस सप्ताह आपकी सोच सकारात्मक होगी और नई यात्राओं के मौके मिल सकते हैं। कारोबार में नए अवसर मिलेंगे और लंबे समय से रुके अनुबंध पूरे हो सकते हैं। प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। रचनात्मक कामों में रुचि रहेगी और अचानक धन लाभ भी हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में अपच परेशान कर सकती है। जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें और यात्रा के दौरान दवाइयां साथ रखें। मार्केटिंग एजेंसियों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा और कारोबार में बड़ा प्रोजेक्ट या अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में नए मौके मिलेंगे। परिवार के साथ समय बिताने और लंबे समय के निवेश की योजना बन सकती है। सप्ताह के बीच में तनाव बढ़ सकता है। पेट से जुड़ी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लें। किसी पर भी जल्द भरोसा न करें और जीवनसाथी का साथ दें। खानपान में सुधार करें और कुछ समय खुद के लिए भी निकालें।
इस सप्ताह घर में मांगलिक कामों की योजना बन सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। कारोबार में तेजी आएगी और नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। आपकी रचनात्मकता की तारीफ होगी और दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। काम टालने से बचें और दोस्तों के साथ बातचीत में संयम रखें। अहंकार के कारण रिश्तों में परेशानी आ सकती है। मांसपेशियों में खिंचाव और नाक-कान-गले से जुड़ी दिक्कतों को नजरअंदाज न करें।
इस सप्ताह आपका मन खुश रहेगा और आप काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। वर्क प्लेस पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जीवनसाथी को करियर में सफलता मिलेगी और परिवार में खुशियां रहेंगी। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में थकान, सर्वाइकल या माइग्रेन की परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। बेवजह किसी से नजदीकी न बढ़ाएं और विवादों से दूर रहें। शनिवार को कारोबार से जुड़ा कोई एग्रीमेंट करने से बचें।
इस सप्ताह ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। नए कामों की योजना बनाने और रचनात्मक क्षेत्र में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। परिवार के रिश्ते मजबूत होंगे और प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। हालांकि, गुस्से और जिद से बचना जरूरी है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीज खास ध्यान रखें। महिलाओं को हार्मोन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। वाहन में खराबी आने और कमर या पैरों में अकड़न की आशंका है।
इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ, नई नौकरी या जमीन खरीदने के मौके मिल सकते हैं। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। सप्ताह की शुरुआत में काम का दबाव और तनाव रह सकता है। पड़ोसियों से विवाद करने से बचें। कारोबार में सतर्कता बरतें और दूसरों की आलोचना में समय बर्बाद न करें।
इस सप्ताह आप काफी व्यस्त रहेंगे। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। भाई-बहनों की सफलता से मन प्रसन्न होगा। प्रेम और दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। विरोधियों से सतर्क रहें और खानपान का ध्यान रखें। रिश्तेदार किसी विवाद में उलझाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए छोटी बातों को बढ़ावा न दें। यूरिन इन्फेक्शन जैसी परेशानियों को नजरअंदाज न करें, समय पर चेकअप करवाएं।
इस सप्ताह अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। करियर और कारोबार में अच्छे मौके मिलेंगे और नौकरी में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। राजनीति से जुड़े लोग बोलते समय सावधानी बरतें। व्यापारिक साझेदारी में जरूरी कागजात पूरे रखें। खानपान का ध्यान रखें। विदेश में नौकरी करने वालों को कुछ परेशानियां हो सकती हैं। काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। प्रेमी के साथ घूमने और पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिलने के योग हैं। काम पर आपका ध्यान बना रहेगा। वरिष्ठ लोगों और शुभचिंतकों की सलाह आपके काम आएगी। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है और कारोबार में पैसों की कमी हो सकती है। जोखिम लेने से बचें और अच्छे अवसरों को हाथ से न जाने दें। अविवाहित लोग प्रेम संबंधों में मर्यादा बनाए रखें। सोमवार और मंगलवार को खास सावधानी बरतें।
इस सप्ताह प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है और नई योजनाओं में निवेश करने का विचार बनेगा। सप्ताह के आखिर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और अपनी निजी बातें साझा करने से बचें। खर्चों पर नियंत्रण रखें और पैसों का हिसाब सावधानी से करें। दिखावे से नुकसान हो सकता है।
इस सप्ताह परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आय बढ़ने के योग हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। कानूनी मामलों में सफलता और नए प्रेम संबंध बनने की संभावना है। मन को एकाग्र रखने में परेशानी हो सकती है। अपनी गलतियों को स्वीकार करें और जरूरत पड़ने पर माफी मांग लें। कब्ज से बचने के लिए हल्का भोजन करें। कारोबार में बातचीत के दौरान नरमी रखें। दूसरों के विवादों में पड़ने से बचें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।