27 October 2026 Ka Panchang: 27 अक्टूबर, मंगलवार को त्रिपुष्कर योग का संयोग बन रहा है। मान्यता है कि इस शुभ योग में किए गए शुभ कामों का फल 3 गुना होकर मिलता है। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग भी बनेगा।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा और द्वितिया तिथि का संयोग बन रहा है। इसी दिन से हिंदू कैलेंडर का आठवां महीना कार्तिक शुरू होगा। इस दिन चंद्रमा राशि बदलेगा। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से सिद्धि, व्यातीपात, मूसल, गद, सर्वार्थसिद्धि और त्रिपुष्कर नाम के 6 शुभ-अशुभ योग इस दिन बनेंगे। आगे जानें पूरे दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल की टाइमिंग सहित पूरी डिटेल...

ये भी पढ़ें-
Aaj Ka Rashifal 27 October 2026: त्रिपुष्कर योग से मिलेगा 3 गुना फायदा, 4 राशियों को एक्सट्रा इनकम-राजनीति में बड़ा पद

27 अक्टूबर 2026 को ग्रहों की स्थिति

मंगलवार को चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि में चंद्रमा उच्च का फल देता है। अन्य ग्रहों की बात करें तो शनि मीन राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में, मंगल और गुरु कर्क राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेंगे।

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope October 2026: गुरु-चंद्र बदलेंगे राशि, नौकरी-बिजनेस और लव लाइफ पर क्या होगा असर?

मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (27 October 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इस उपाय से आप यात्रा में आने वाली बहुत-सी परेशानियों से बच सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2026: क्या है करवा चौथ की सही डेट, 28 या 29 अक्टूबर? जानें पूजा और चंद्रोदय का समय

27 अक्टूबर 2026 राहुकाल का समय

27 अक्टूबर, मंगलवार को राहुकाल दोपहर 02 बजकर 59 मिनिट से शाम 04 बजकर 23 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल अशुभ समय है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ करने से बचना चाहिए।

27 अक्टूबर 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2083
मास- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:33 AM
सूर्यास्त - 5:48 PM
चन्द्रोदय - Oct 27 6:36 PM
चन्द्रास्त - Oct 28 8:39 AM

27 अक्टूबर 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 09:22 से 10:46 तक
सुबह 10:46 से दोपहर 12:10 तक
दोपहर 11:48 से 12:33 तक
दोपहर 12:10 से 01:35 तक
दोपहर 02:59 से शाम 04:23 तक

27 अक्टूबर 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 9:22 AM – 10:46 AM
कुलिक - 12:10 PM – 1:35 PM
दुर्मुहूर्त - 08:48 AM – 09:33 AM और 10:54 PM – 11:45 PM
वर्ज्यम् - 02:32 AM – 03:59 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।