Aaj Ka Rashifal In Hindi: 11 अक्टूबर, रविवार से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत होगी। पहले दिन घट स्थापना कर मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। इस दिन कईं शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे, जिनका असर सभी 12 राशियों पर होगा।
11 October 2026 Ka Rashifal: 11 अक्टूबर, रविवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। इसी दिन से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी। पहले दिन घट स्थापना कर देवी के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाएगी। इस दिन वैधृति, विषकुंभ, पद्म, लुंब और द्विपुष्कर नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। चंद्रमा कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
213
मेष राशिफल 11 अक्टूबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
पैसों से जुड़े पुराने विवाद या अटके काम सुलझ सकते हैं। बिजनेस में पहले की गई मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। लाइफ पार्टनर आपके व्यवहार से खुश रहेगा। काम करने के तरीके में बदलाव कर सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे।
अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। पैसों के लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह बना रहेगा। आपकी बातों में नरमी रहेगी, लेकिन मन में किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है। गलत आदतों से दूर रहें। सेहत का ध्यान रखें।
परिवार का पूरा साथ नहीं मिल पाएगा। किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। पुरानी बातें फिर सामने आने से तनाव बढ़ सकता है। इसके बावजूद मन खुश रहेगा। बिजनेस में मशीनों या उपकरणों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। पुराने निवेश से फायदा मिलने के योग हैं।
समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी और लोग आपके व्यवहार की तारीफ करेंगे। मैरिड लाइफ में अच्छा तालमेल बना रहेगा। परिवार के लोग भी आपसे खुश रहेंगे। रुके हुए मामले सुलझ सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा।
613
सिंह राशिफल 11 अक्टूबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। सभी काम पूरे फोकस के साथ करेंगे। शादी के योग्य लोगों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों की इनकम बढ़ सकती है। मां की सेहत का ध्यान रखें। विवादों से बचकर रहने में भलाई है।
713
कन्या राशिफल 11 अक्टूबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
किसी रिश्तेदार की मदद से बड़ा काम पूरा होगा। विरोधियों के मुकाबले मजबूत स्थिति में रहेंगे। मैरिड लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस के लिहाज से दिन अच्छा है। पुराने निवेश से धन लाभ हो सकता है।
813
तुला राशिफल 11 अक्टूबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
ऑफिस में सीनियर अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा और आपके काम की तारीफ होगी। हालांकि, गलत कामों की तरफ आकर्षित होने से बचें। खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। लाइफ पार्टनर की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। समस्याएं दूर होंगी।
जिस मौके का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह मिल सकता है। विदेश में नौकरी के ऑफर मिलने की संभावना है। भावनाओं में आकर कोई बड़ा फैसला न लें। विरोधियों पर आप भारी पड़ सकते हैं। अपने व्यवहार में नरमी बनाए रखें। जरूरी काम पूरे होंगे।
वर्क प्लेस पर आपको काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। जरूरतमंदों की मदद जरूर करें। नई प्रॉपर्टी में निवेश करने का विचार बन सकता है। कम मेहनत में भी काम पूरे होने के योग हैं। बच्चों की पढ़ाई को लेकर नई योजना बना सकते हैं।
आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। सीनियर अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। बिजनेस में बिक्री बढ़ने से उत्साह बना रहेगा। ना चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, जहां परेशानियां होंगी।
आज विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शुगर के मरीज अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न करें। करीबियों से किसी बात पर अनबन हो सकती है। जरूरी काम में देरी होने की आशंका है। लव लाइफ में मर्यादा बनाए रखें और अपनी दिनचर्या को सही रखें। संतान से सुख मिलेगा।
1313
मीन राशिफल 11 अक्टूबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
पति-पत्नी के बीच समझ और तालमेल बढ़ेगा। परिवार की कोई बड़ी परेशानी हल हो सकती है। सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। बिजनेस में सहयोगियों की मदद से आर्थिक लाभ मिल सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में अच्छे संपर्क बन सकते हैं। कोई बड़ी सफलता भी प्राप्त होगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.