Aaj Ka Rashifal 24 Feb 2026: पंचग्रही योग बढ़ाएगा टेंशन, इन 3 राशि वालों को रहना होगा अलर्ट

Published : Feb 24, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 24 फरवरी, मंगलवार को कुंभ राशि में राहु, सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र एक साथ होंगे, जिससे पंचग्रही संयोग बनेगा। ऐसा दुर्लभ संयोग कईं दशकों में एक बार बनता है। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

PREV
113
24 फरवरी 2026 का राशिफल

24 February 2026 Ka Rashifal: 24 फरवरी 2026 को मेष राशि वालों की पैसों की तंगी दूर होगी, दिन अच्छा गुजरेगा। वृषभ राशि वाले खान-पान पर नियंत्रण रखें, प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। मिथुन राशि वाले विवाद में फंस सकते हैं, अचानक खर्च बढ़ेंगे। कर्क राशि वालों को मनचाही सफलता मिलेगी, संतान को उबलब्धि मिल सकती है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?


ये भी पढ़ें-
Holashtak 2026: होलाष्टक के 8 दिन रहेंगे भारी, 3 राशि वालों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़!

213
मेष राशिफल 24 फरवरी 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों की सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगी। पैसों की तंगी दूर होने से राहत की सांस लेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका भी मिल सकता है। संतान की कुछ बातें आपको परेशान कर सकती हैं। दिन ठीक गुजरेगा।

ये भी पढ़ें-
Budh Shani Yog: 30 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

313
वृषभ राशिफल 24 फरवरी 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों को भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। लोग इनके विचारों और व्यवहार की प्रशंसा करेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध और भी मजबूत हो सकते हैं। कोई बड़ी समस्या अपने आप ही खत्म हो जएगी। खान-पान नियंत्रण रखने की जरूरत है।

413
मिथुन राशिफल 24 फरवरी 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोग किसी विवाद में फंस सकते हैं जिससे कारण इन्हें कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। कुछ जरूरी काम अधूरे छूट सकते हैं। दूसरों पर निर्भर रहना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। अचानक खर्च बढ़ने से परेशानी होगी।

513
कर्क राशिफल 24 फरवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोग आज किसी बिजनेस की यात्रा पर जा सकते हैं जहां इन्हें मनचाही सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों पर घर वालों की मुहर लग सकती है। संतान की कोई उपलब्धि आपके लिए गर्व का विषय होगी। आपका मन संगीत की ओर अधिक रहेगा।

613
सिंह राशिफल 24 फरवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोग किसी वजह से आलोचना का शिकार हो सकते हैं। राजनीति से जु़ड़े लोग अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो बात का बतंगड बन सकता है। दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं। परिवार में भी स्थित कुछ ठीक नहीं रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

713
कन्या राशिफल 24 फरवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोग नया काम शुरू कर सकते हैं। विदेश यात्रा के योग भी इस समय बन रहे हैं। दिन की शुरूआत में कोई गुड न्यूज सुनने को मिलेगी। लोग आपके व्यवहार की प्रशंसा करेंगे। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।

813
तुला राशिफल 24 फरवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोगों को आज दोस्तों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत से जुड़ी पुरानी समस्या फिर से सामने आ सकती है। मन में किसी तरह का अज्ञात भय बना रहेगा। गलत लोगों के साथ रहने से आपकी इमेज खराब होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

913
वृश्चिक राशिफल 24 फरवरी 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोगों की इनकम में तेजी से वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोग वर्क प्लेस पर अच्छा-खासा प्रदर्शन करेंगे। लोग आपके व्यवहार से प्रेरित होंगे। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। नई संपत्ति जैसे मकान या दुकान खरीदने के योग बन रहे हैं।

1013
धनु राशिफल 24 फरवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोग दूसरों के मामलें में दखल देने से बचें। किसी वजह से घर के काम डिस्टर्ब हो सकते हैं। सेहत को लेकर भी परेशानी बनी रहेगी। डायबिटिज के मरीज रेगुलर चेकअप जरूर करवाएं। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

1113
मकर राशिफल 24 फरवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रेम विवाह में अगर कोई बाधा आ रही है तो वह दूर हो सकती है। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। परिजनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। अनुभवी लोगों की राय बहुत काम आएगी।

1213
कुंभ राशिफल 24 फरवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं वे किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। कुछ लोग आपकी मेहनत का श्रेय स्वयं लेने की कोशिश करेंगे। सेहत से जुड़ी कोई बात आपके लिए परेशानी खड़ी करेगी। विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।

1313
मीन राशिफल 24 फरवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोग परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बच्चों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। अनुभवी लोगों की सलाह मानकर आपका फायदा ही होगा। कमीशन के रूप में कोई बड़ी धन राशि आपको मिलेगी। बिजनेस में भी लाभ होगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories