Panchgrahi Yog: कुंभ राशि में बना पंचग्रही योग 4 राशि वालों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इन 4 राशि वालों को किस्मत का बिल्कुल भी साथ नहीं मिलेगा जिसके चलते इनके बनते काम बिगड़ सकते हैं और धन हानि भी संभव है।
कुंभ राशि में पिछले कुछ दिनों से सूर्य, बुध, शुक्र और राहु एक साथ हैं। 23 फरवरी को इस राशि में मंगल भी प्रवेश कर चुका है। ऐसा होने से इस राशि में 5 ग्रहों का संयोग बन रहा है। ऐसा दुर्लभ संयोग बहुत कम देखने को मिलता है जब 9 में से कोई 5 ग्रह किसी एक राशि में होते हैं। कुंभ राशि में 5 ग्रह का होना 4 राशि वालों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है जिससे इन्हें किस्मत का बिल्कुल भी सहयोग नहीं मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
कुंभ राशि में बना पंचग्रही योग मेष राशि के लोगों के लिए परेशानी का कारण बनेगा। इस राशि के लोग किसी कानूनी मामले में उलझ सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी कुछ ठीक नहीं रहेगा। पड़ोसियों से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। पैसों की तंगी के कारण कोई जरूरी काम अटक सकता है। ससुराल पक्ष से बुरी खबर मिलेगी।
इस राशि के लोगों पर भी पंचग्रही योग का अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। ये लोग वाहन आदि सावधानी से चलाएं और रिस्क वाला कोई भी काम न करें नहीं तो ये किसी बड़ी परेशानी में उलझ सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए ये समय बिल्कुल ठीक नहीं है। सोचे हुए काम समय पर पूरे न होने से मानसिक तनाव बना रहेगा।
45
मकर वालों को होगी धन हानि
इस राशि के लोगों को बड़ी धन हानि के योग बन सकते हैं। नौकरी में टारगेट को लेकर अधिकारी परेशान करेंगे। दूसरों के मामले में टांग अड़ाना इनके लिए भारी पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत अचानक खराब हो सकती है जिसके कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। पैसा ज्यादा खर्च होने से बजट बिगड़ सकता है।
55
मीन वाले न करें इन्वेस्टमेंट
इस राशि के लोग पंचग्रही संयोग के दौरान इन्वेस्टमेंट करने से बचें नहीं तो नुकसान संभव है। स्टूडे्ंटस को मनचाही सफलता न मिलने से निराशा होगी। पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें। बिना पढ़े किसी भी कागज पर साइन न करें। राजनीति से जुड़े लोग किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। संतान के कारण मन दुखी रहेगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.