Vastu Tips: ये 4 फायदे जान आप भी घर में जरूर लगाएंगे मोर की तस्वीर

Published : Feb 23, 2026, 04:18 PM IST

Peacock Painting Vastu: वास्तु शास्त्र में घर के वास्तु दोष को दूर करने के अनेक उपाय बताए गए हैं। इनमें से कुछ उपाय तस्वीरों से भी जुड़े हैं। उसके अनुसार घर में मोर की तस्वीर रखने से कईं परेशानियों से बचा जा सकता है।

PREV
15
घर में मोर की तस्वीर क्यों लगाना चाहिए?

Peacock Painting Vastu Benefits: अगर आपके जीवन में एक के बाद एक परेशानी आ रही है इसकी वजह घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। कुछ आसान उपाय करके इस वास्तु दोष के अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है। घर में मोर की तस्वीर लगना भी एक अच्छा वास्तु उपाय है। ऐसा करके आप न सिर्फ अपनी लव लाइफ को बल्कि अन्य समस्याओं से भी काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं। ये उपाय बहुत ही आसान है जो कोई भी कर सकता हैं। जानें घर में मोर की तस्वीर लगाने के 4 फायदे…


ये भी पढ़ें-
Lucky Birth Dates Girls: भाग्यशाली होती हैं इन 7 डे्टस पर जन्मीं लड़कियां, शादी के बाद पति को बना देती हैं धनवान

25
पति-पत्नी के मतभेद होंगे दूर

अगर पति-पत्नी में किसी बात को लेकर बार-बार मतभेद की स्थिति बन रही है तो बेडरूम में मोर की तस्वीर लगाना चाहिए। इससे घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है और पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद जल्द ही समाप्त हो जाता है। इससे पति-पत्नी के बीच बॉन्डिंग और मजबूत होती है।


ये भी पढ़ें-
Date Of Birth Numerology: शार्ट टेम्पर्ड होती हैं इन 3 डेट्स पर जन्मीं लड़कियां, इनकी जिद के आगे सभी मान जाते हैं हार

35
घर में बनी रहेगी सुख-शांति

अगर आपके घर में रहने वाले सदस्यों में बात-बात पर बहस होती है तो ऐसा होना ठीक नहीं है। इससे घर का वास्तु खराब होता है जिसका असर घर में रहने वाले हर सदस्य पर हो सकता है। इससे बचने के लिए घर के लिविंग रूप में नाचते हुए मोर की तस्वीर लगाएं। इससे आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

45
जल्दी विवाह के लिए करें ये उपाय

अगर विवाह योग्य लड़का-लड़की के लिए अच्छे रिश्ते नहीं आ रहे तो घर में मोर के जोड़ों की तस्वीर लगाएं। अगर इस तस्वीर में दोनों मोर नृत्य कर रहे हों, तो यह और भी ज्यादा शुभ रहता है। ध्यान रखें तस्वीर का बेकग्राउंड साफ नीले आसमान या हरियाली से भरा होना चाहिए। तभी ये शुभ फल देगा।

55
कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए

धर्म ग्रंथों से पता चलता है कि मोर भगवान कार्तिकेय का वाहन है। भगवान कार्तिकेय देवताओं के सेनापति हैं। अगर आपको लगता है कि आपमें कॉन्फिडेंस की कमी है तो आप ऐसी तस्वीर घर में लगाएं जिसमें मोर के साथ भगवान कार्तिकेय भी हों। रोज इस तस्वीर को देखने से आपमें कॉन्फिडेंस बना रहेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories