Aaj Ka Rashifal In Hindi: 15 अक्टूबर, गुरुवार को शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन रहेगा। इस दिन कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा फिर भी ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा।
15 October 2026 Ka Rashifal: 15 अक्टूबर, गुरुवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी। ये शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन रहेगा जिसमें देवी दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा की जाएगी। उपांग ललिता व्रत भी इसी दिन किया जाएगा। इस दिन सौभाग्य, शोभन, कालदण्ड नाम के 3 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
213
मेष राशिफल 15 अक्टूबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज पैसों की कमी के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। किसी भी बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेते समय पूरी जानकारी जुटाने के बाद ही अपनी राय दें। हार्ट के मरीज तनाव लेने से बचें। लव लाइफ में असंतोष रह सकता है और मैरिड लाइफ में भी कुछ परेशानियां आ सकती हैं।
बिजनेस में धन लाभ होने की संभावना है। कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है। नए काम की शुरुआत करने के लिए भी दिन अच्छा है। आप अपने सिद्धांतों पर कायम रहेंगे। साथ ही बच्चों की जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान दें। कुल मिलाकर दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है।
वर्क प्लेस पर लोगों का व्यवहार आपको परेशान करेगा। दूसरों को खुद से कम आंकने की आदत से मतभेद बढ़ सकते हैं। काम के दौरान लापरवाही करने से बचें। धार्मिक कामों में आपकी रुचि बनी रहेगी। बच्चों की जिद को नजरअंदाज न करें और ड्राइविंग करते समय सावधानी रखें।
फैमिली में सुख-शांति बनी रहेगी और आप दोस्तों को भी पर्याप्त समय देंगे। हालांकि, काम बिगड़ने से गुस्सा आ सकता है। बिजनेस में उम्मीद के मुताबिक प्रॉफिट नहीं मिलने से मन थोड़ा खराब हो सकता है। लव पार्टनर की कोई बात आपको बुरी लग सकती है।
सिंह राशिफल 15 अक्टूबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आज भविष्य को लेकर मन में कुछ चिंता रह सकती है। अपनी वर्किंग स्टाइल में बदलाव करने का विचार आएगा, लेकिन मन पूरी तरह प्रसन्न नहीं रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। अचानक धन हानि होने की आशंका है।
713
कन्या राशिफल 15 अक्टूबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज आप काफी खुश रहेंगे और कोई दुर्लभ या पसंदीदा चीज मिल सकती है। ऑफिस में सीनियर अधिकारी आपके प्रमोशन को लेकर फैसला ले सकते हैं। बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। टेक्नोलॉजी से जुड़े कामों में भी सफलता मिलने की संभावना है।
813
तुला राशिफल 15 अक्टूबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
बिजनेस में पैसों की कमी से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है। परिवार के सामने अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। किसी बड़े पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोग अपनी बात रखने के अंदाज से लोगों को प्रभावित करेंगे। खर्च बढ़ सकता है।
पहले की गई मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। आप अपनी बातचीत के तरीके से लोगों को प्रभावित करेंगे। मुश्किल मामलों को सुलझाने में सफलता मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा का प्लान बन सकता है। काम और डेली रुटिन को लेकर अनुशासित रहेंगे।
आज गैरजरूरी यात्रा करने से बचें और बेवजह की बहस में न पड़ें। कुछ कामों में रुकावट आने से परेशानी हो सकती है। इनकम के सोर्स कम होने की आशंका है। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा मिलेगा, लेकिन हो सकता है कि वे आपको इसका क्रेडिट न दें।
आज बिजनेस में तेजी आने के संकेत हैं। फैमिली का माहौल अच्छा रहेगा और जीवनसाथी को करियर में नए मौके मिल सकते हैं। आपके सामने तरक्की के अच्छे अवसर आएंगे, उन्हें हाथ से न जाने दें। प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क बढ़ने से फायदा मिल सकता है।
आज अनुभवी और बुजुर्ग लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। वर्क प्लेस पर किसी दूसरे की गलती सुधारने की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम फिर शुरू हो सकते हैं, लेकिन अपनी योग्यता के अनुसार काम करने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
1313
मीन राशिफल 15 अक्टूबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। मनचाहा काम होने के बावजूद असंतुष्टि महसूस होगी। बच्चों का व्यवहार अच्छा रहेगा और वे आपकी बात मानेंगे। महिलाओं को थकान महसूस हो सकती है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.