Aaj Ka Rashifal In Hindi: 18 फरवरी, बुधवार को शिव, सिद्ध, मानस और पद्म नाम के 4 शुभ योग बनेंगे। इन शुभ योगों का असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
18 February 2026 Ka Rashifal: 18 फरवरी 2026 को मेष राशि वाले रिस्क वाले काम न करें, बाहर का भोजन करने से बचें। वृषभ राशि वालों का विवाद संभव है, खर्च अधिक होगा। मिथुन राशि वाले की सेहत ठीक रहेगी, नौकरी में नए मौके मिलेंगे। कर्क राशि वाले दूसरों के मामले में दखल न दें, बिजनेस में लाभ होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
इस राशि के लोगों को आज प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में बड़ा सौदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें और बाहर का खाना खाने से बचें। रिस्क वाले काम भी न करें।
इस राशि के लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। खर्च अधिक हो सकता है। संपत्ति को लेकर किसी से बड़ा विवाद हो सकता है।
इस राशि के लोगों को बिजनेस में बड़ी सफलता मिलेगी। नौकरी में भी नए मौके मिलने के योग बनेंगे। सेहत पहले से ठीक रहेगी। कोई पुराना मसला आज सुलझ सकता है। दोस्तों की मदद से बिगड़ी बात बन सकती है। साझेदारी के कामों में फायदा होगा।
513
कर्क राशिफल 18 फरवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोगों को कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। अधूरे काम पूरे करने की योजना बन सकती है। बिजनेस बढ़ने से खुशी होगी। दूसरों के मामले में दखल न दें।
613
सिंह राशिफल 18 फरवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)
ऑफिस में दूसरों का काम भी करना पड़ सकता है जिससे मन थोड़ा व्यथित रहेगा। सेहत को लेकर भी सतर्क रहें। अधिकारियों से किसी बात पर बहस हो सकती है। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। जिद में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं।
713
कन्या राशिफल 18 फरवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव रहेगा। बिजनेस के नतीजे आपके फेवर में हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। बिगड़े हुए पुराने संबंध फिर से अच्छे हो सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील न करें।
813
तुला राशिफल 18 फरवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)
पारिवारिक परिस्थिति थोड़ा परेशान कर सकती हैं। बिजनेस में सफलता और फायदा मिल सकता है। सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। अचानक कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है। दिन बहुत ही अच्छा बीतेगा।
इस राशि के लोगों को अपने लव पार्टनर से सम्मान और प्यार मिलेगा।जवाबदारी के काम ठीक से निपट सकते हैं। आपको अपने गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल करना होगा। कानूनी मामले आपके फेवर में हो सकते हैं। पैसों के मामले में सावधानी रखें।
1013
धनु राशिफल 18 फरवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। बेरोजगारों को रोजगार के लिए और ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। फालतू खर्चे होने से बजट बिगड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर भी आपका मूड खराब हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
1113
मकर राशिफल 19 फरवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोगों का परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। संतान को मनचाही सफलता न मिलने से मन दुखी होगा। लेनदेन में सावधानी रखें।ऑफिस का काम समय पर निपट जाएगा। बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें।
1213
कुंभ राशिफल 18 फरवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि के लोगों को पैसे की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में अनचाहे काम करने पड़ेंगे। दूसरों की बात में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं। शेयर मार्केट में फायदा होने के योग हैं। जरूरी काम भी समय से निपट सकते हैं।
1313
मीन राशिफल 18 फरवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)
नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी हो सकती है। कानूनी मसलों से दूर रहें तो बेहतर रहेगा। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। लव लाइफ ठीक रहेगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.